देहरादून: उधम सिंह नगर जिला पुलिस ने गदरपुर श्मशानघाट के पास मुठभेड़ में यूपी से उत्तराखंड स्मैक तस्करी करने वाले शाकिर उर्फ नकटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पैर के पास गोली लगी है जिसे रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कर पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी गणपति ने बताया कि जनवरी माह में एक नाबालिग को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था उस समय ये जानकारी मिली थी कि उक्त नाबालिग के मां बाप खुद ही उससे स्मैक की तस्करी करवाते थे। पुलिस को तब से शाकिर की तलाश थी, मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को गदरपुर के पास यूपी से आने की सूचना मिली थी।
नाकेबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया और घायल हो जाने पर उसे हिरासत में लेकर पहले गदरपुर फिर रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी शाकिर के पैर में गोली लगी है और उसके पास से एक बाइक एक 315 बोर का तमंचा, दो जीवित एक मृत कारतूस और स्मैक बरामद की गई है।

















