नवंबर अपना आखिरी सप्ताह पूरा कर रहा है, और 1 दिसंबर से आपकी जेब पर असर डालने वाले कुछ बड़े आर्थिक बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर LPG गैस सिलेंडर के दाम, पेंशन योजनाएं, टैक्स रिटर्न, और ईंधन (CNG, PNG, ATF) की कीमतों पर हो सकता है। अगर आप इनसे जुड़े हैं तो आगे पढ़िए ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
एलपीजी सिलेंडर के दाम में हो सकता है फेर-बदल- हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियाँ रसोई गैस (एलपीजी) और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों पर बदल-चढ़ाव करतीं हैं। नवंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम का था उसकी कीमत में 6.50 रुपये की कटौती हुई थी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (जो आमतौर पर 14.2 किलोग्राम या 5 किग्रा के होते हैं) के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। लेकिन 1 दिसंबर से फिर से कीमतों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। सका मतलब है कि यदि आप रसोई या व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस सिलेंडर लेते हैं, तो अगली बिलिंग पर दाम बढ़ भी सकते हैं या कम भी कंपनी के निर्णय के अनुसार।
सरकारी कर्मचारियों को UPS vs NPS चुनाव का आखिरी मौका- यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, और पेंशन योजना (पेंशन स्कीम) चुनना चाहते हैं तो अब आपको जल्दी करना होगा। पहले यह तिथि 30 सितम्बर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। स दिन तक तय करना होगा कि आप पूरी पेंशन राशि के लिए UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) चुनेंगे या फिर NPS (न्यू पेंशन स्कीम) में बने रहेंगे। 1 दिसंबर के बाद शायद फिर इस विकल्प का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए यदि आपने अभी तक फैसला नहीं किया, तो अब कर लें।
पेंशन पाने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी- अगर आप पेंशन लेते हैं या आपके परिवार में कोई पेंशनभोगी है तो यह जान लें कि हर साल एक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। अगली जमा की आखिरी तारीख है 30 नवंबर। यदि इस दिन तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं हुआ, तो पेंशन रुक सकती है। इसलिए पेंशन लेने वालों को समय से पहले सर्टिफिकेट जमा करना बहुत जरूरी है।
टैक्स रिटर्न और TDS से जुड़ी फाइलिंग भी 30 नवंबर तक- अगर अक्टूबर महीने में आपकी आय पर टैक्स काट (TDS) गया है, और आपको टैक्स काटने वाले धाराओं जैसे 194-IA, 194-IB, 194M या 194S के तहत स्टेटमेंट फाइल करना है उसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है। इसके अलावा, जिन टैक्सपेयर्स को सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा करनी है, उन्हें भी यही तारीख ध्यान में रखनी चाहिए। यदि समय पर स्टेटमेंट या रिपोर्ट नहीं दी, तो नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।
CNG, PNG और जेट फ्यूल इनकी कीमतों पर भी नजर रखें- एलपीजी के अलावा तेल कंपनियाँ हर महीने CNG, PNG (पाइप-गैस) और ATF / जेट फ्यूल की कीमतें भी अपडेट करती हैं। नवंबर में कीमतों में जैसे बदलाव हुआ वैसे ही दिसंबर में भी हो सकता है। इसका मतलब है कि यदि आप अपनी कार CNG पर चलाते हैं, या PNG का उपयोग करते हैं, तो आपके फ्यूल खर्च में बढ़ोतरी या कमी हो सकती है।
















