गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी चीफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्ट्स की मने तो इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली बम विस्फोट के मामले में आगे की कार्रवाई तय करना था।
#WATCH | High-level meeting underway at Union Home Minister Amit Shah’s residence in Delhi. pic.twitter.com/t5VFmRgbHo
— ANI (@ANI) November 13, 2025
दिल्ली बम विस्फोट के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
बता दें कि लाल किला ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली आतंकवादी हमला करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिससे पूरी दुनिया को संदेश जाए कि भारत पर दोबारा हमला करने की हिम्मत किसी को नहीं होगी।
उन्होंने गुजरात के मेहसाणा जिले मेंसे चेतावनी देते हुए कहा- “इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम देने वाले और इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें कानून के सामने लाया जाएगा और दंडित किया जाएगा।”
भारत सरकार और गृह मंत्रालय की प्रतिबद्धता
केन्द्रीय गृह अमित शाह ने जोर देकर कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि दिल्ली बम विस्फोट के दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
उनका कहना था कि- “इस घटना के दोषियों को दी गई सजा से दुनिया को यह संदेश जाएगा कि हमारे देश में इस तरह के हमले के बारे में सोचने की भी किसी को हिम्मत नहीं करनी चाहिए।”
पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
अमित शाह ने कहा- “पीएम मोदी का संकल्प है कि दिल्ली बम विस्फोट के जिम्मेदार सभी लोगों को कठोर सजा दी जाएगी और यह संकल्प पूरी तरह पूरा किया जाएगा।”

















