वंदे मातरम्@150 : भारत की आत्मा का घोष
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

वंदे मातरम्@150 : भारत की आत्मा का घोष

‘वंदे मातरम्’ भारत की उस अखंड सांस्कृतिक धारा का आधुनिक रूप है, जो वैदिक वचन ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’, राम के आदर्श ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का स्तुति-गीत ‘सुजलां सुफलां मातरम्’- इन सबको एक भावधारा में जोड़ता है। इस गीत में मातृभक्ति, राष्ट्रप्रेम और धर्म एक ही स्वर में गूंजते हैं

Written byसुमन कुमारसुमन कुमार
Nov 11, 2025, 07:07 am IST
in भारत
1909 में तमिल पत्रिका ‘विजया’ के मुखपृष्ठ पर प्रकाशित भारतमाता का चित्र

1909 में तमिल पत्रिका ‘विजया’ के मुखपृष्ठ पर प्रकाशित भारतमाता का चित्र

भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ केवल स्वतंत्रता संग्राम का एक नारा नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा का अमर स्वर है। इस गीत ने आधुनिक भारत के राष्ट्रवाद को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आधार प्रदान किया। इसमें निहित मातृभावना भारतीय मानस के उस गहरे संस्कार को अभिव्यक्त करती है जो अथर्ववेद के ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ से रामायण के ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ तक निरंतर बहता रहा है।

सुमन कुमार
उप सचिव, संगीत नाटक अकादमी

भारतीय सभ्यता में मातृत्व की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है, जितनी स्वयं वेदों की परंपरा। अथर्ववेद (12.1.12) का मंत्र-माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः (पृथ्वी मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूं) इस विचार का शाश्वत प्रतीक है कि मनुष्य और भूमि का संबंध स्वामित्व या अधिकार का नहीं, बल्कि स्नेह, श्रद्धा और कृतज्ञता का है। भारतीय दृष्टि में पृथ्वी केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला, पालनकर्ता और पोषण करने वाली माता है। इसी मातृत्व की भावना में समाहित है वह कृतज्ञता, जिससे मानव अपनी सभ्यता का निर्माण करता है। यही कारण है कि भारतीय परंपरा में भूमि को स्पर्श करने से पूर्व प्रणाम किया जाता है, उसे माता के रूप में वंदना की जाती है और उसकी उपज, जल व वायु को पवित्र माना जाता है।

‘वंदे मातरम्’ विदेशी शासन के दमन, शोषण, अन्याय व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारत की आत्मा की सहज और स्वाभाविक पुकार के रूप में उदित हुआ। अंग्रेजी शासन के अत्याचारों से व्यथित जनमानस के लिए यह गीत आत्मबल, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक बना। बंकिमचंद्र द्वारा रचित यह गीत भारतीय समाज की अंतरात्मा से निकली सहज आध्यात्मिक, भावनात्मक अभिव्यक्ति थी, जो मातृभूमि के प्रति भक्ति, देश के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता के प्रति उत्कट आकांक्षा को जोड़ रही थी। यह तत्कालीन भारतीय जनचेतना की गूंज थी, जिसमें दासता की जंजीरों को तोड़ने का नैतिक साहस था। ‘वंदे मातरम्’ में एक ओर मां के प्रति श्रद्धा है, तो दूसरी ओर स्वाधीनता का संकल्प। यही कारण है कि यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्राण बन गया और भारतीय राष्ट्रवाद की आत्मिक अभिव्यक्ति का सहज जयघोष बना! जब बंकिमचंद्र लिखते हैं-“सुजलां सुफलां मलयजशीतलां, शस्यश्यामलां मातरम्” तो यह वही वैदिक चेतना है जो धरती को मां के रूप में देखती है-शीतल, फलदायिनी और करुणामयी।

भारतीय संस्कृति में मातृभूमि की महिमा का सर्वोच्च उदाहरण वाल्मीकि रामायण में मिलता है। रावण-वध के पश्चात् जब विभीषण श्रीराम से अनुरोध करते हैं कि वे स्वर्णमयी लंका में निवास करें, तब श्रीराम लक्ष्मण से कहते हैं-
अपि स्वर्णमयी लङ्का न मे लक्ष्मण रोचते।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥
(अयोध्याकाण्ड, सर्ग 33, श्लोक 14)
यह श्लोक भारतीय नैतिकता का सार है कि माता व मातृभूमि दोनों जीवन के सर्वोच्च मूल्य हैं। श्रीराम के इस आदर्श ने भारतीय मानस में यह स्थायी भाव स्थापित किया कि मातृभूमि की सेवा ही धर्म है। भारतीय लोक व शास्त्र दोनों में मातृत्व सर्वोच्च सत्ता के रूप में पूजित है। देवीमहात्म्य में कहा गया है-या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। अर्थात् जो देवी सभी प्राणियों में मातृरूप से स्थित हैं, उन्हें नमस्कार।

भारतीय संस्कृति में मातृत्व की भावना केवल परिवार या समाज तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसे प्रकृति और सृष्टि के प्रत्येक तत्व में देखा गया। नदियां, पर्वत, भाषाएं और भूमि-सभी में मातृभाव की अनुभूति की गई। गंगा माता, भारती माता, धरणी माता जैसे प्रतीकों ने इस भाव को दृढ़ किया और मातृत्व को भारतीय धर्म का केंद्र बना दिया। इसी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से प्रेरणा लेकर बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने मातृभूमि को ‘शक्तिरूपा देवी’ के रूप में प्रतिष्ठित किया। उनकी ‘मां’ केवल दुर्गा नहीं, बल्कि धरती और भारत की आत्मा का भी प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्र को देवी के रूप में देखकर उसमें भक्ति, श्रद्धा और सेवा का भाव जोड़ा।

‘वंदे मातरम्’ में यही भाव प्रकट होता है कि राष्ट्र और धर्म परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि एक ही तत्व के दो रूप हैं-एक भौतिक और दूसरा आध्यात्मिक। इस गीत ने मातृभूमि के प्रति भक्ति को देशभक्ति में रूपांतरित किया और भारतीय राष्ट्रवाद को करुणा, शक्ति और श्रद्धा की उस परंपरा से जोड़ दिया, जिसमें मां की सेवा ही सर्वोच्च धर्म मानी जाती है। 1905 के बंग-भंग आंदोलन में यह गीत स्वतंत्रता का उद्घोष बन गया तो ब्रिटिश शासन ने इसके गायन पर रोक लगा दी, परंतु जनता ने इसे आध्यात्मिक प्रतिरोध के रूप में अपनाया। श्री अरविंद ने लिखा-‘‘बंकिमचंद्र ने हमें हमारी माता का दर्शन कराया। जब मातृभूमि दैवी शक्ति के रूप में हमारे सामने आती है, तभी सच्चा राष्ट्रप्रेम जन्म लेता है।’’

भारत में राष्ट्र का विचार ‘राज्य’ से नहीं, ‘धर्म’ से उत्पन्न हुआ है। यहां ‘मदरलैंड’ का भाव ‘फादरलैंड’ से भिन्न है। यह शक्ति, सृजन और करुणा की प्रतीक है। ‘वंदे मातरम्’ में यह भावना स्पष्ट झलकती है-राष्ट्र कोई सत्ता नहीं, बल्कि मां का रूप है। उसकी रक्षा करना, उसकी सेवा करना और उसकी वंदना करना ही सच्चा, सनातन धर्म है।

 

Topics: देशभक्तिपाञ्चजन्य विशेषराष्ट्रप्रेमबंकिमचंद्र चट्टोपाध्यायजननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसीभारत की आत्मा का घोषसांस्कृतिक धारामाता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्यास्वतंत्रता संग्रामसुजलां सुफलां मातरम्वंदे मातरम्मातृभक्तिVande Mataramआध्यात्मिक आधार
सुमन कुमार
सुमन कुमार
उप सचिव, संगीत नाटक अकादमी [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

अयोध्या में आस्था का सागर (फाइल चित्र)

आस्था पर चोट सही, नीयत में खोट नहीं!

असत्य का नहीं होता अस्तित्व6 जुलाई को अयोध्या में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक में उपस्थित सदस्य

असत्य का नहीं होता अस्तित्व

वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर (5) : निबंधकार और कृतिशील समाज-सुधारक

Load More

ताज़ा समाचार

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद अहद गिरफ्तार, शहजाद भट्टी कनेक्शन सामने आया

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

US-Iran War: ट्रंप ने कहा-होर्मुज को अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, जहाजों से वसूलेगा 20 फीसदी शुल्क

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

श्रीजगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई राजप्रसाद बिजे नीति, गजपति महाराज को दी गई महाप्रभु के स्वस्थ होने की सूचना

Explainer: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति का नाम है E-20, अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की शुरुआत

supreme court

काशी, मथुरा और संभल मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के समझौते प्रस्ताव से दोनों पक्षों ने किया इनकार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies