पाञ्चजन्य के विशेष कार्यक्रम ‘सुशासन संवाद-मुंबई संकल्प’ में राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री वी. भागैय्या ने संघ, हिंदुत्व, सामाजिक समरसता, वंदे मातरम् और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। इस बातचीत में विदेशों में हिंदू संगठनों की भूमिका, संघ के वैश्विक संवाद, हिंदुत्व को लेकर उठने वाले सवाल, अल्पसंख्यक समाज, सामाजिक भेदभाव और समरसता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही महात्मा गांधी की हत्या, वंदे मातरम्, डॉ. आंबेडकर, महिलाओं की भूमिका, युवा और 2047 के भारत के विजन से जुड़े सवालों पर भी भागैय्या जी ने अपने विचार साझा किए। इस पूरी बातचीत में भागैय्या जी ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जुड़ाव, युवा शक्ति, परिवार, पर्यावरण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों को भी विस्तार से रखा।

















