उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक मुस्लिम लड़की ने इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से आदेश शर्मा से विवाह कर लिया। मुस्लिम लड़की ने बताया है कि काफी शुरूआत से उसका सनातन धर्म से लगाव था। अब हिंदू युवक आदेश शर्मा से विवाह करने के बाद उसके परिवार वालों से उसे जान का खतरा है इसलिए उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
बरेली जनपद के हाफिजगंज थाना अंतर्गत ग्राम उस्मानपुर की रहने वाली अनम अंसारी की मुलाकात कुछ समय पहले पीलीभीत के रहने वाले आदर्श शर्मा से हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। कुछ समय की जान पहचान के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अनम अंसारी ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद इस्लाम छोड़कर गत 8 नवंबर को बरेली के एक शिव मंदिर में आदर्श शर्मा के साथ विवाह कर लिया। अनम अंसारी का अब हिंदू रीति रिवाज से नया नामकरण कर दिया गया है। अब वह अन्नू शर्मा के नाम से जानी जाएगी।
अनु शर्मा का कहना है कि भगवान श्री कृष्ण एवं राधा जी से बचपन के समय से लगाव है और वह बचपन से ही उनकी पूजा अर्चना करना चाहती थी मगर इस्लाम मजहब के कारण वह भगवान की पूजा नहीं कर पा रही थी। अन्नू शर्मा का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है लेकिन उसको डर है कि उसके परिवार वाले उसको नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि उसके परिवार के लोग इस्लाम मजहब को मानने वाले हैं। उसके परिजनों को इस बात से गहरी नाराजगी कि उसने हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया है इसलिए उसे सुरक्षा की आवश्यकता है।
















