गाजा की धरती पर लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार एक राहत भरी खबर आई है। इज़रायली सरकार ने हमास के साथ युद्धविराम को हरी झंडी दे दी है, जिससे अगले 24 घंटों में लड़ाई रुक जाएगी और 72 घंटों के अंदर फिलिस्तीनी कैदियों के बदले इज़रायली बंधकों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। ये कदम डोनाल्ड ट्रंप की गाजा में शांति लाने की योजना का पहला हिस्सा है, जो बंधकों की रिहाई पर केंद्रित है। ये समझौता ट्रंप की योजना की घोषणा के महज 24 घंटे बाद आया, जब दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हुई थीं।
इजरायली कैबिनेट की मंजूरी
शुक्रवार सुबह इज़रायली कैबिनेट ने इस ऐतिहासिक समझौते पर सहमति जताई। ये फैसला उन परिवारों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया, जो महीनों से अपने अपनों की रिहाई का इंतजार कर रहे थे। कैबिनेट की मीटिंग में सभी ने एकजुट होकर हामी भरी, जो इस संवेदनशील मुद्दे पर एक दुर्लभ एकता का प्रतीक है। अब बंधकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जो युद्ध के दर्द को थोड़ा कम करने का वादा करती है।
WATCH: Remarks by Prime Minister Benjamin Netanyahu at the government meeting for the approval of the hostages release framework, together with President Trump's Special Envoy to the Middle East, @SteveWitkoff, and with the President's son-in-law, @JaredKushner. pic.twitter.com/zMALibPcEY
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 9, 2025
नेतन्याहू का एक्स पोस्ट
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “सरकार ने अब सभी बंधकों – जीवित और मृत – की रिहाई की योजना को मंजूरी दे दी है।” ये शब्द उन माताओं और पिताओं के दिलों को छू गए, जो हर रात प्रार्थना करते रहे। नेतन्याहू ने इसे एक ‘महत्वपूर्ण घटनाक्रम’ बताया और कहा कि पिछले दो सालों का संघर्ष अब फल दे रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमने अपने युद्ध लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत की, और बंधकों को वापस लाना हमारा मुख्य मकसद था। सभी को, जीवित हो या मृत। और हम इसे हासिल करने वाले हैं।”
ट्रंप टीम का धन्यवाद
नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम का खुला आभार जताया। उन्होंने कहा, “ट्रंप, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मदद के बिना ये संभव न होता। उन्होंने दिन-रात एक कर दिया।” विटकॉफ और कुशनर को उन्होंने “दिमाग और दिल दोनों से” काम करने वाला बताया। नेतन्याहू ने इज़राइली सैनिकों के साहस और कूटनीतिक दबाव का भी जिक्र किया, जो हमास को कमजोर करने में कामयाब रहा। ये सब मिलकर इज़रायल और दुनिया के सभ्य लोगों के हित में है।
इसे भी पढ़ें: “जैश-ए-मोहम्मद का नया महिला संगठन ‘जमात अल मु’मिनात’, जमीन पर नियुक्तियां और विचारधारा फैलाने का मिशन”
महमूद अब्बास ने जताई खुशी
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने गुरुवार को इज़रायली चैनल 12 को इंटरव्यू दिया। एजेंसी फ़्रांस-प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इसे “ऐतिहासिक क्षण” कहा। अब्बास ने भावुक होकर बताया, “आज हमें बहुत खुशी है कि रक्तपात बंद हो गया है। हम आशा करते हैं कि गाजा, वेस्ट बैंक या पूर्वी यरुशलम में ये शांति बनी रहे।” उन्होंने फिलिस्तीनियों और इज़रायलियों के बीच शांति, सुरक्षा और स्थिरता की कामना की। जब ट्रंप की 20-सूत्रीय योजना के सुधारों पर सवाल आया, तो अब्बास ने कहा, “हमने सुधार शुरू कर दिए हैं। ये प्रक्रिया पहले से चल रही है।” ट्रंप समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता अब्बास से फिलिस्तीनी प्राधिकरण में बदलाव की मांग करते रहे हैं।

















