न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स का ऑकलैंड वाला घर सोमवार की रात को किसी ने तोड़ दिया। ये सब एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ, जहां एक प्रदर्शनकारी ने क्रोबार से खिड़की तोड़ दी। न्यूजीलैंड में पॉलिटिशियन के घर पर ऐसी हिंसा कम ही देखने को मिलती है, लेकिन ये घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। पीटर्स ने हाल ही में फिलिस्तीन को मान्यता देने से इंकार कर दिया था, जिसके ये घटना हुई है। विदेश मंत्री ने इसे “घिनौना कायराना हमला” कहा, और कहा कि इससे देश की दिशा पर सवाल उठते हैं।
घर पर हमला: क्या-क्या हुआ?
बताया जाता है कि सोमवार शाम को पीटर्स घर पर नहीं थे, लेकिन उनकी पार्टनर और एक मेहमान मौजूद थे। पीटर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “घिनौना कायर”। पीटर्स ने आगे लिखा, “उसने खिड़की पर क्रोबार मारकर तोड़ दिया। कांच के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए, कुत्ते पर भी गिरे। फिर, दरवाजे पर एक चिट्ठी चिपका दी: “वेलकम टू द रियल वर्ल्ड”। पीटर्स ने मंगलवार को मीडिया से कहा, “ये नोट देखकर लगता है जैसे कोई रियलिटी चेक दे रहा हो।” पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया और बुरी इंटेंशन से घुसपैठ (बर्गलरी) का चार्ज लगाया गया। वो शुक्रवार को ऑकलैंड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश होगा।
फिलिस्तीन से जुड़ा कनेक्शन
हालांकि, पुलिस ने खुलकर तो ये स्वीकार नहीं किया, लेकिन इतना कहा कि ये “प्रोटेस्ट के दौरान” हुआ। हाल ही में पीटर्स पर प्रो-फिलिस्तीन ग्रुप्स का दबाव बढ़ा है। उन्होंने घोषणा की थी कि न्यूजीलैंड फिलिस्तीन को स्टेटहुड नहीं मानेगा – ये फैसला ऑस्ट्रेलिया, यूके और कनाडा जैसे दोस्त देशों से अलग है। आलोचना हो रही है कि ये गलत कदम है। पिछली हफ्ते, दर्जनों प्रोटेस्टर्स पीटर्स के घर के बाहर जमा हो गए थे। सोमवार को ही ग्रीन पार्टी और तीन न्यूजीलैंड एक्टिविस्ट्स के परिवारों ने पीटर्स से अपील की – ये एक्टिविस्ट्स गाजा एड ले जाते शिप्स से हटाए गए थे और इजरायल में कैद हैं। उन्होंने मांगा कि सरकार इन्हें वापस लाने में मदद करे और इजरायल के खिलाफ सख्त रुख अपनाए।
इसे भी पढ़ें: फ्रांस में बड़ी सियासी हलचल: PM सेबेस्टियन लेकोर्नू ने दिया इस्तीफा, 26 दिन ही संभाला पद
पुलिस और पॉलिटिशियन्स की रिएक्शन
विदेश मंत्री पर हमले को लेकर सुपरिंटेंडेंट सनी पटेल ने कहा, “हम प्रोटेस्ट का हक मानते हैं, लेकिन प्रॉपर्टी डैमेज बर्दाश्त नहीं।” विपक्ष के लीडर क्रिस हिपकिन्स (लेबर पार्टी) ने आरएनजेड को बताया, “पीटर्स का घर प्रोटेस्ट का टारगेट नहीं होना चाहिए। पॉलिटिकल वायलेंस कभी ठीक नहीं।” ग्रीन पार्टी की को-लीडर क्लोई स्वारब्रिक ने एनजेड हेराल्ड से कहा, “हम हमेशा घरों पर हमलों की निंदा करते हैं। ये प्रोटेस्ट के हक से कहीं आगे चला गया।” पीटर्स ने कहा, “न्यूजीलैंडर्स को चिंता करनी चाहिए कि देश कहां जा रहा है। ये डिवाइसिव और वायलेंट बिहेवियर के पीछे कौन है?”

















