पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) इन दिनों अपने अमेरिकी दौरे और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। वॉशिंगटन में हुई इस मुलाकात में मुनीर ने Rare Earth Minerals Pakistan यानी दुर्लभ खनिजों का तोहफा सौंपा, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में विवाद खड़ा कर दिया।
व्हाइट हाउस की तस्वीर और विवाद
व्हाइट हाउस से जारी तस्वीर में आसिम मुनीर को ट्रंप को एक लकड़ी का डिब्बा सौंपते हुए देखा गया। इस डिब्बे में Pakistan Rare Earth Minerals रखे गए थे। तस्वीर वायरल होते ही विपक्ष ने इसे पाकिस्तान की संप्रभुता पर हमला और “रणनीतिक संसाधनों की बिक्री” करार दिया।
एएनपी का कड़ा हमला
अवामी नेशनल पार्टी (ANP) के प्रेसीडेंट और सीनेटर ऐमल वली खान (Aimal Wali Khan) ने संसद में तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के नाम पर मजाक है। उनके अनुसार आर्मी चीफ सेल्समेन की तरह बर्ताव कर रहे हैं, ब्रीफकेस में Rare Earth Minerals रखकर घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तमाशबीन बने हुए हैं।
रणनीतिक संसाधनों पर सवाल
ऐमल वली खान ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर किस अधिकार से सेना प्रमुख पाकिस्तान के रणनीतिक संसाधन विदेशी नेताओं को सौंप रहे हैं। उनके अनुसार यह तानाशाही (Dictatorship in Pakistan) का उदाहरण है और संसद की खुली अवमानना भी।

















