Migrant crisis: यूरोपीय देशों ने अपनी नीतियों से अपनी हालत बहुत ही बुरी कर ली है। दुनिया का मसीहा बनने के चक्कर में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत कई अन्य देशों ने इस बेतरतीब तरीके से अवैध अप्रवासियों को अवैध अप्रवासियों को शरण दी। इसका असर ये हुआ है कि इन देशों की डेमोग्राफी ही बदल गई है। ताजा मामला ब्रिटेन से जुड़ा है, जहां बड़ी संख्या अवैध तरीके से अप्रवासी घुस रहे हैं। इसी क्रम में 28 सितंबर 2025 को फ्रांस से ब्रिटेन की ओर 125 माइग्रेंट्स एक ‘मेगा डिंगी’ पर सवार होकर पहुंचे।
जीबी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मेगा डिंगी नाव पर 125 अप्रवासी यूके के पानी में दाखिल हुई। 125 माइग्रेंट्स वाली बोट रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पहले का रिकॉर्ड 12 अगस्त 2025 का था, जब 106 लोग एक मेगा डिंगी पर आए थे। समुद्री एक्सपर्ट्स कहते हैं कि क्रिमिनल गैंग्स अब और ज्यादा लोगों को ठूंस रहे हैं। एक सोर्स ने बताया, “गैंग्स डिंगियों पर 80 से ज्यादा लोगों को भर रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। इस वीकेंड में ही चार माइग्रेंट्स ओवरलोडेड बोट्स पर मर गए। मेगा डिंगी तो 150 तक ले जा सकती है, और अगर ये बढ़ गईं तो स्मगलर्स कम बोट्स से ज्यादा लोगों को पार करा लेंगे।” कहा जा रहा है कि इससे सीमा सुरक्षा पर खासा असर पड़ने वाला है।
इसे भी पढ़ें: अब और नहीं सहेंगे! ट्रंप ने दी सेना तैनात करने की चेतावनी, क्यों कहा पोर्टलैंड ‘नरक’ जैसा?
इस सप्ताह ब्रिटेन पहुंचे 1300 से अधिक अप्रवासी
ब्रिटेन में इस सप्ताह अब तक कुल 1300 अवैध अप्रवासी ब्रिटेन में घुसे। रविवार को मौसम और बेहतर होने से 400 और लोग आ गए। डोवर हार्बर में बॉर्डर फोर्स का जहाज रेंजर रविवार शाम को 203 माइग्रेंट्स लेकर आया – इनमें 125 मेगा डिंगी से और 78 दूसरी बोट से थे। ये सब फ्रांस से अवैध तरीके से आए, पीपल स्मगलर्स की मदद से।
इस साल ब्रिटेन में अब तक 33,000 प्रवासी अवैध तरीके से देश में घुसे। ये आंकड़ा 27 सितंबर 2025 तक का बताया जा रहा है। 27 सितंबर को सबसे अधिक एक दिन में 895 लोगों ने इंग्लिश को पार किया था। खास बात ये है कि ये पिछले साल (22,400) की तुलना में काफी अधिक है।

















