नई दिल्ली: देशभर में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों से जोरों की बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की स्थिति हो गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में तेजी से जुटा है। प्राकृतिक आपदा में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है और कई घरों को नुकसान हुआ है।
#WATCH | Akhnoor, J&K | SP Rural Brijesh Sharma says, “The Chenab river has entered the civilian area like the Garkhal Gram Panchayat of Akhnoor. 40-50 people from the Gujjar community are stranded. SDRF teams are on the spot to carry out the rescue operations. We have tied up… https://t.co/wnG8SAwrtL pic.twitter.com/ZI2Ur9mTxI
— ANI (@ANI) September 3, 2025
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजोरी जिले की तहसील सुंदरबनी में एक घर गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। कठुआ के रंजीत सागर डैम का जलस्तर खतरे के पार पहुंच गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के गौलमेला क्षेत्र में हाईवे की ट्यूब धंसने से आवाजाही बंद हो गई है। कठुआ का बसोहली मार्ग 12 दिनों से बंद है। सूबे के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।
#WATCH | J&K: A series of landslides near the Thard area in Udhampur, triggered due to incessant rainfall, blocks Jammu-Srinagar National Highway (NH-44) cutting off a critical connectivity link to the Kashmir Valley. pic.twitter.com/8NJ4mkBg0w
— ANI (@ANI) September 3, 2025
चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 36.5 फीट दर्ज किया गया है। इसमें से अभी तक 2.55 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। झेलम नदी भी संगम और राम मुंशी बाग में खतरे के निशान के करीब आ गई है। मूसलाधार बारिश के कारण कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुलगाम, पुलवामा और गांदरबल में घरों में पानी घुस गया है।
#WATCH | J&K | Several houses of the Kotli village in Akhnoor inundated as the Chenab river overflows following incessant rainfall. pic.twitter.com/JFhUg17TxP
— ANI (@ANI) September 3, 2025
एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। लगातार बारिश के कारण उधमपुर के थरद क्षेत्र के पास भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) अवरुद्ध हो गया है। अखनूर में चिनाब नदी का पानी गरखल ग्राम पंचायत में प्रवेश कर गया है। गुज्जर समुदाय के 40-50 लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं।

















