नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर से मौसम टेंशन बढ़ाने वाला है। 1 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। पहाड़ों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, दिल्ली में 1 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी एक अक्टूबर को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में1 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर को पटना, गया, जहानाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। वहीं, झारखंड में 1 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।















