नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 27 सितंबर के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, झारखंड समेत 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकता है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में आंधी-तूफान का अलर्ट है। 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के चलते तूफानी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।
देश के 19 राज्यों में प्रचंड बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 सितंबर को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।
दिल्ली में 27 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। यूपी में 27 सितंबर को बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी 27 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां के पटना, भोजपुर, बक्सर, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, अरवल, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड और हिमाचल में भी 27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है।















