अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापार असंतुलन की चिंताओं का हवाला देते हुए 92 देशों पर 10 से 41 फीसदी तक का टैरिफ लगा दिया है। इसका आदेश जारी हो चुका है। वैश्विक स्तर पर लगने वाली ये टैरिफ दरें 7 अगस्त से प्रभावी होंगी। ट्रंप ने भारत पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। लेकिन जिस तरह से अमेरिका कभी भी भारत को नहीं झुका पाया, वैसे ही इस बार भी उसका सपना पूरा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भारत, अमेरिका से F-35 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस डील को ठंडे बस्ते में डाल दी है। यह एक तरह से ट्ंप को मनमाने टैरिफ का जवाब है। साथ ही यह भी जवाब है कि मोदी सरकार ट्रंप के टैरिफ के आगे नहीं झुकेगी। इसकी जगह सरकार स्वदेशी रक्षा उपकरणों को तवज्जो देगी।
पाकिस्तान पर 19 फीसदी, म्यांमार पर 40 फीसदी लगाया टैरिफ
ट्रंप ने पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया है। जबकि लाओस, सीरिया और म्यांमार जैसे देशों को 40 प्रतिशत और उससे अधिक का टैरिफ लगाया है। यूनाइटेड किंगडम और ब्राजील पर 10 प्रतिशत तक का कम टैरिफ लगाया है। जिन देशों के रूस से संबंध हैं, उन पर ट्रंप ने सबसे अधिक टैरिफ लगाया है। स्विट्जरलैंड और सर्बिया पर भी उच्च टैरिफ लगाया गया है।
ट्रंप ने ताइवान से निर्यात पर 20 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले सामान पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया है। लेसोथो पर 15 फीसदी और ताइवान पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया है। इजरायल, आइसलैंड, फिजी, घाना, गुयाना और इक्वाडोर में आयातित वस्तुओं पर ट्रंप ने 15 फीसदी टैरिफ लगाया है। अधिक युद्धग्रस्त देशों जैसे कि सीरिया पर ट्रंप ने 41 फीसदी टैरिफ लगाया है।
आइये पूरी लिस्ट देखते हैं किस देश पर ट्रंप ने कितना टैरिफ लगाया है।
अफगानिस्तान- 15 प्रतिशत
अल्जीरिया -30 प्रतिशत
अंगोला – 15 प्रतिशत
बांग्लादेश- 20 प्रतिशत
बोलीविया -15 प्रतिशत
बोस्निया और हर्ज़ेगोविना- 30 प्रतिशत
बोत्सवाना- 15 प्रतिशत
ब्राज़ील- 10 प्रतिशत
ब्रुनेई- 25 प्रतिशत
कंबोडिया – 19 प्रतिशत
कैमरून- 15 प्रतिशत
चाड- 15 प्रतिशत
कोस्टा रिका -15 प्रतिशत
कोट डी आइवर- 15 प्रतिशत
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य -15 प्रतिशत
इक्वाडोर- 15 प्रतिशत
इक्वेटोरियल गिनी- 15 प्रतिशत
यूरोपीय संघ- 15
फ़ॉकलैंड द्वीप समूह- 10 प्रतिशत
फ़िजी- 15 प्रतिशत
घाना- 15 प्रतिशत
गुयाना- 15 प्रतिशत
आइसलैंड- 15 प्रतिशत
भारत- 25 प्रतिशत
इंडोनेशिया- 19 प्रतिशत
इराक -35 प्रतिशत
इज़राइल- 15 प्रतिशत
जापान- 15 प्रतिशत
जॉर्डन -15 प्रतिशत
कज़ाकिस्तान- 25 प्रतिशत
लाओस- 40 प्रतिशत
लेसोथो- 15 प्रतिशत
लीबिया- 30 प्रतिशत
लिकटेंस्टीन- 15 प्रतिशत
मेडागास्कर- 15 प्रतिशत
मलावी- 15 प्रतिशत
मलेशिया- 19 प्रतिशत
मॉरीशस- 15 प्रतिशत
मोल्दोवा- 25 प्रतिशत
मोज़ाम्बिक- 15 प्रतिशत
म्यांमार (बर्मा)- 40 प्रतिशत
नामीबिया- 15 प्रतिशत
नाउरू- 15 प्रतिशत
न्यूज़ीलैंड- 15 प्रतिशत
निकारागुआ- 18 प्रतिशत
नाइजीरिया- 15 प्रतिशत
उत्तरी मैसेडोनिया- 15 प्रतिशत
नॉर्वे -15 प्रतिशत
पाकिस्तान- 19 प्रतिशत
पापुआ न्यू गिनी- 15 प्रतिशत
फिलीपींस- 19 प्रतिशत
सर्बिया- 35 प्रतिशत
दक्षिण अफ्रीका- 30 प्रतिशत
दक्षिण कोरिया- 15 प्रतिशत
श्रीलंका- 20 प्रतिशत
स्विट्जरलैंड- 39 प्रतिशत
सीरिया- 41 प्रतिशत
ताइवान- 20 प्रतिशत
थाईलैंड- 19 प्रतिशत
त्रिनिदाद और टोबैगो- 15 प्रतिशत
ट्यूनीशिया- 25 प्रतिशत
तुर्की- 15 प्रतिशत
युगांडा- 15 प्रतिशत
यूनाइटेड किंगडम- 10 प्रतिशत
वानुआतु- 15 प्रतिशत
वेनेजुएला- 15 प्रतिशत
वियतनाम- 20 प्रतिशत
ज़ाम्बिया- 15 प्रतिशत
ज़िम्बाब्वे- 15 प्रतिशत

















