कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के विचार कई मामलों में मेल नहीं खाते हैं। सहयोगी दल कांग्रेस पर अड़ियल रवैया अपनाकर गठबंधन को कमजोर करने का भी आरोप लगा चुके हैं। अब एक बार फिर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया है। डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत कहने और राहुल गांधी द्वारा उनका समर्थन करने पर शिवसेना (उद्धव गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसे मृत अर्थव्यवस्था कहना न केवल ट्रंप का अहंकार है, बल्कि यह उनकी अज्ञानता को भी उजागर करता है।
प्रियंका ने गुरुवार (31 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, “यह कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांच टॉप अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह जानने के लिए पर्याप्त आंकड़ें उपलब्ध हैं। ऐसे में इसे मृत अर्थव्यवस्था कहना केवल अहंकार और अज्ञानता को दर्शाता है। इस पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”
Not that one needs to say it there’s enough legitimate data available to know that Indian economy is in the top 5 of the world and one of the fastest growing economies. Calling it a dead economy can only come from a position of arrogance or ignorance. Thank you for your attention…
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) July 31, 2025
इसके बाद सांसद ने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, “भारत के सामने आर्थिक चुनौतियां हैं, हां। भारत को अपनी प्रति व्यक्ति आय पर काम करना होगा, हां। भारत को अपनी धन असमानताओं को दूर करना होगा, हां। भारत को किसानों और व्यवसायों की चिंताओं का समाधान करना होगा, हां। भारत को बेरोजगारी की चुनौती का समाधान करना होगा, हां। लेकिन आर्थिक चुनौतियां एक मृत अर्थव्यवस्था के समान नहीं हैं। स्पष्ट रूप से यह एक समझौता करने के लिए दिया गया बयान है।”
India has economic challenges, yes.
India has to work on its per capita income, yes.
India has to address its wealth inequalities, yes.
India has to address farmers and businesses concerns, yes.
India has to address the unemployment challenge, yes.
But economic challenges do…— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) July 31, 2025
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई) को एक अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत से अधिक शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही ट्रंप ने भारत और रूस के घनिष्ठ संबंधों में भी दखल देने की कोशिश। ट्रंप ने कहा, “दोनों देशों मिलकर अपनी ‘मृत अर्थव्यस्थाओं’ को नीचे गिरा सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है। उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा।”
मुझे खुशी है कि ट्रंप ने एक तथ्य बताया : राहुल गांधी
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस विवादित बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि ट्रंप ने एक तथ्य बताया है। पीएम और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था मृत है।”
इसके साथ ही राहुल ने एनडीए सरकार पर देश की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीतियों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि ट्रंप के अनुसार अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होगा। मोदी वही करेंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें कहेंगे।
राहुल गांधी के विचार घटक दलों से मेल नहीं खाते
प्रियंका चतुर्वेदी और राहुल गांधी के बयान से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि गठबंधन के घटक दलों के विचार एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ने अपने देश के खिलाफ जाकर अन्य देशों का साथ दिया है। खैर राहुल के विचार तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं से भी नहीं मिलते। जैसे शशि थरूर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर देशहित को प्रथम रखा, जबकि राहुल ने सत्ता पक्ष का हर मोर्चे पर केवल विरोध ही किया।

















