प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती देने और दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को सुधारने के लिए पांच देशों की यात्रा पर हैं। इसी क्रम में वो त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पहली ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने देश की प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को एक विशेष भेंट दी। उन्होंने अयोध्या स्थिति राम मंदिर की प्रतिकृति और प्रयागराज महाकुंभ व सरयू से लाया गया पवित्र जल उपहार के तौर पर पीएम बिसेसर को सौंपा।
प्रधानमंत्री ने बिसेसर को कहा-बिहार की बेटी
अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बिसेसर के साथ त्रिनिदाद और टोबैगो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इस मौके पर भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को बिहार की बेटी के नाम से संबोधित किया। दरअसल, सालों पहले बिसेसर के पूर्वज त्रिनिदाद और टोबैगो चले गए थे। वो बिहार के बस्कर जिले से ताल्लुक रखते थे। पीएम मोदी ने कहा कि कमला जी ने बक्सर का दौरा किया था। वहां के लोग इन्हें बिहार की बेटी ही मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: त्रिनिदाद और टोबैगो ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, संत तिरुवल्लुवर को किया याद, भारत से खास रिश्ता
भारतीयों की तारीफ
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद के भारतीय समुदाय की तारीफ की कि उन्होंने बहुत ही अच्छे से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को संजो कर रखा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के निर्माण के लिए त्रिनिदाद की ओर से जल और पत्थर भेजे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि आपके द्वारा भेजे गए जल और पत्थरों ने राम मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज मैं उसी भावना को सम्मान देते हुए यह प्रतिकृति और सरयू का पवित्र जल आपके लिए लाया हूँ।
त्रिनिदाद का सर्वोच्च सम्मान
इस दौरान कोरोना के दौरान ऑपरेशन मैत्री के तहत वैक्सीन उपलब्ध करवाने को लेकर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से नवाजा। वहीं प्रधानमंत्री ने भी इस अवॉर्ड को भारत के 140 करोड़ देशवासियों की ओर से स्वीकार किया और इसे दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक करार दिया।

















