बिहार : शांति की भूमि पर अशांति!
June 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

शांति की भूमि पर अशांति!

बोधगया में हिंदू और बौद्धों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश हो रही है। मठ से भिक्षुक के रूप में बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी किसी बड़े षड्यंत्र का संकेत

Written byसंजीव कुमारसंजीव कुमार
Jul 1, 2025, 11:58 am IST
in भारत, विश्लेषण, धर्म-संस्कृति, बिहार
महाबोधि मंदिर

महाबोधि मंदिर

बौधगया, बिहार का वह पवित्र स्थल है, जहां भगवान बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहीं से शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैला। लेकिन शांति की इस भूमि को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पीछे जो तत्व पकड़े जा रहे हैं, वे किसी गहरे षड्यंत्र की ओर संकेत करते हैं। कुछ लोग इस विवाद को तूल देने के लिए एक पक्ष के समर्थन में लेख तक लिख रहे हैं।

पिछले दिनों कुछ नव-बौद्धों ने बोधगया और गया में जमकर उत्पात मचाया। गया के डुंगेश्वरी मंदिर परिसर में लगे ध्वज को तोड़ दिया और एक फूल बेचने वाले बुजुर्ग के साथ मारपीट की। हिंसा के आरोप में पुलिस ने भंते विनय आचार्य को हिरासत में लिया। इसके कुछ दिन बाद बोधगया में एक युवक को ‘जय श्रीराम’ बोलने से रोका गया। युवक ने इसका विरोध किया तो उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। फिर ‘स्लीपिंग बुद्धा टेंपल’ के प्रभारी आर्यपाल ने 14 मई को स्थानीय दुकानदार अनुज कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला किया। उसी दिन महाबोधि मंदिर के पास कुछ लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की। यही नहीं, वह बराबर हिंदू धर्म के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करता है।

पुलिस के अनुसार, आर्यपाल पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इस विवाद में एक और आयाम तब जुड़ा, जब 16 मई, 2025 को ‘स्लीपिंग बुद्धा टेंपल’ से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। वह 15 दिन से बौद्ध भिक्षु के बाने में रह रहा था। उसने अरुणाचल प्रदेश के एक पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस जांच में पता चला कि वह बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध रूप से आया था। उसकी मंशा संदिग्ध थी। कुछ लोगों का कहना है कि यह हिंदू-बौद्ध तनाव को और भड़काने की कोशिश थी। दूसरी ओर, कुछ लोगों का मानना है कि बाहरी ताकतें, जैसे कि गैर-राज्य तत्व या राजनीतिक समूह इस विवाद को हवा देकर सामाजिक और धार्मिक तनाव को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी इस सिद्धांत को बल देती है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और भड़काऊ बयान भी आग में पेट्रोल डालने का काम करते रहे।

नव-बौद्ध यानी…

दुनिया को बखूबी पता है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध मत को अपनाया था। वे आडंबरों के विरोधी थे, लेकिन दुर्भाग्य से 6 दिसंबर, 1956 को उनकी मृत्यु हो गई। ईसाई मिशनरियों ने इसका लाभ उठाया। 1977 के बाद नक्सलियों और मिशनरियों ने मिलकर इस स्थान पर कब्जे का प्रयास प्रारंभ किया।

1977 के बाद गया में बाहर से आकर बसने वालों की बाढ़ आ गई। यहां कई विदेशी महिलाओं ने स्थानीय युवकों से शादी कर उन्हें व्यवसाय करने के लिए धन भी दिया। डॉ. आंबेडकर को सामने रखकर बौद्ध मतावलंबियों में एक नया संप्रदाय प्रारंभ हुआ। इसे ही नव-बौद्ध कहा जाता है। स्थानीय ‘गाइड’ रमेश मिश्र बताते हैं कि इन नव-बौद्धों की रुचि धार्मिक कार्यों में कम और हिंदू धर्म को गाली देने में ज्यादा रहती है। इन लोगों का नेतृत्व सुरई सिसई, विनय आचार्य, आकाश लामा, प्रज्ञाशील जैसे लोग करते रहे हैं।

वास्तव में लगभग तीन दशक से बोधगया में हिंदू और बौद्धों के बीच विवाद पैदा करने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं। बहाने हर बार अलग-अलग होते हैं। इन घटनाओं को गहराई से देखने पर समझ में आता है कि उनका उद्देश्य एक ही होता है कि किसी भी तरह वहां विवाद बढ़े। दरअसल, नव बौद्ध समुदाय और कुछ बौद्ध भिक्षु बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 (बीटी एक्ट) को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इस अधिनियम के तहत, महाबोधि मंदिर का प्रबंधन बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी (बीटीएमसी) द्वारा किया जाता है, जिसमें चार बौद्ध और चार हिंदू सदस्य होते हैं, जबकि अध्यक्ष गया का जिला मजिस्ट्रेट होता है। ‘बोधगया मठ’ के महंत को इस समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया है।

इस एक्ट के कुछ प्रावधानों पर ‘बोधगया मठ’ के तत्कालीन महंत को कुछ आपत्ति थी, तो वे न्यायालय चले गए और जिस पर न्यायालय ने रोक लगा दी। फिर 1952 में ‘बोधगया मठ’ और बिहार सरकार के बीच एक समझौता हुआ। इसके बाद 12 मई, 1953 को महाबोधि मंदिर का प्रबंधन बीटीएमसी को दे दिया गया। इसके अनुसार, महाबोधि मंदिर परिसर के कुछ स्थान हिंदुओं के नियंत्रण में रहेंगे। इसमें ‘बोधगया मठ’ के दो महंतों की समाधि, पंच पांडव मंदिर, भगवान शिव मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और एक अन्य मंदिर शामिल है।

गर्भगृह में भगवान बुद्ध के साथ भगवान विष्णु, भगवान शिव तथा गणेश की प्रतिमा भी है। नीचे शिवलिंग है। मंदिर के पीछे भगवान विष्णु के दो चरण हैं। दो देवी प्रतिमाएं हैं-एक 8×8 की और दूसरी 16×8 की। समझौते के अनुसार इन सभी स्थानों का प्रबंधन बीटीएमसी के पास रहेगा। ‘बोधगया मठ’ के महंत स्वामी विवेकानंद गिरि कहते हैं, “सदियों से महाबोधि मंदिर का प्रबंधन हिंदुओं के पास है, इसलिए उस पर उसका ही अधिकार है।”

वहीं, बौद्ध भिक्षुओं का कहना है कि यह व्यवस्था उनके पवित्र स्थल पर हिंदू प्रभाव को बढ़ावा देती है, इसलिए वे मंदिर का पूर्ण नियंत्रण मांग रहे हैं। बौद्ध भिक्षुओं व नव बौद्ध संगठनों, जैसे अखिल भारतीय बौद्ध मंच ने मंदिर में हिंदू अनुष्ठानों व वहां मौजूद कुछ प्रतिमाओं को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि महाबोधि मंदिर एक बौद्ध धरोहर है, इसलिए इसमें हिंदू रीति-रिवाजों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

महाबोधि मंदिर का निर्माण ईसा से लगभग 300 वर्ष पूर्व सम्राट अशोक ने करवाया था। सम्राट अशोक ने हजारों मंदिर बनवाए थे, उनमें से पहला बोधगया मंदिर है। इसका वर्तमान स्वरूप छठी शताब्दी में बनकर तैयार हुआ। बाद के राजाओं ने इसे और विकसित किया। पाल वंश और अन्य राजाओं के समय इसकी देखरेख और मरम्मत होती रही। 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने यहां आक्रमण किया। इससे महाबोधि मंदिर का काफी अंश क्षतिग्रस्त हो गया।

सभी भंते और भिक्षु यहां से पलायन कर गए। इसके बाद 12वीं शताब्दी से लेकर आज तक मंदिर का प्रबंधन स्थानीय समाज और ‘बोधगया मठ’ करता रहा है। अंग्रेजों के रिकॉर्ड के अनुसार भी 1590 से ‘बोधगया मठ’ महाबोधि मंदिर का प्रबंधन करता आ रहा है। 1726 में शाह आलम द्वितीय ने जो राजस्व रिकॉर्ड तैयार करवाया था, उसमें भी इस जगह का प्रबंधन ‘बोधगया मठ’ के पास था। बंगाल के संन्यासी आंदोलन के समय यह एक प्रमुख केंद्र था। 1811 में बुकानन हैमिल्टन ने एक सर्वे करवाया था। उसमें भी मंदिर को ‘बोधगया मठ’ के अधीन बताया गया था। यहां कभी कोई विवाद नहीं रहा।

1875 में बर्मा के राजा के साथ ‘बोधगया मठ’ का एक समझौता हुआ। इसके अनुसार उन्होंने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। वर्तमान स्वरूप उसी समझौते की देन है। उस समय मंदिर के गर्भगृह में गाैतम बुद्ध की कोई मूर्ति नहीं थी। वर्तमान मूर्ति ‘बोधगया मठ’ की है। मठ के परिसर में ही इस मूर्ति की पूजा-उपासना होती थी। अंग्रेज अधिकारी कनिंघम के सुझाव के बाद कि महाबोधि मंदिर में कोई प्राचीन मूर्ति होनी चाहिए, मठ से उस मूर्ति को महाबोधि मंदिर लाया गया और हिंदू रीति से उसकी प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।

इतिहास

  •  तीसरी शताब्दी ई.पूर्व में सम्राट अशोक द्वारा बोधगया में महाबोधि मंदिर का निर्माण।
  •  दूसरी शताब्दी में मंदिर का विस्तार।
  •  छठी सदी में बोधगया मंदिर का वर्तमान स्वरूप बना।
  •  तेरहवीं शताब्दी में कुतुबुद्धीन ऐबक और बख्तियार खिलजी द्वारा मंदिर को क्षति पहुंचाई गई।
  •  तेरहवीं शताब्दी से 1953 तक बोधगया मठ द्वारा मंदिर का प्रबंधन।
  •  1953 में बी. टी. एक्ट, 1949 में संशोधन के बाद मंदिर प्रबंधन का दायित्व बी. टी. एम. सी. को दिया गया।
  •  1851 में मिशनरियों ने श्रीलंका के ईसाई डॉन डेविड को बौद्ध बनाकर बोधगया मंदिर में भेजा।

दरअसल, 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों को लगने लगा था कि लोगों में बिना फूट डाले भारत पर राज नहीं किया जा सकता। लिहाजा कई विवाद खड़े किए गए। उनमें से एक महाबोधि मंदिर का विवाद भी है। एक भंते अनागारिक धर्मपाल थे। धर्मपाल का मूल नाम डॉन डेविड था। वे जन्म से ईसाई थे, उन्होंने बाद में बौद्ध मत अपनाया। श्रीलंका के रहने वाले धर्मपाल 1891 में अपने जापानी मित्र भिक्खु कोजुन के साथ बोधगया आए। वे महाबोधि मंदिर में बुद्ध की एक मूर्ति स्थापित करना चाहते थे, लेकिन ‘बोधगया मठ’ के तत्कालीन महंत ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

उनका मानना था कि मंदिर में कोई भी पूजा-पाठ कर सकता है, लेकिन किसी को मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे लेकर एक आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ। तब कोलकाता उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने निर्णय दिया था कि महंत जी की अनुमति के बिना मंदिर परिसर में कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती। कुछ वर्ष तक यह मामला ऐसे ही चलता रहा।

1922 में महात्मा गांधी ने गया में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया। इस अधिवेशन का एक विषय महाबोधि मंदिर भी था। इसे लेकर कांग्रेस में एक समिति बनी, जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। समिति के सदस्यों में राहुल सांकृत्यायन भी थे। समिति ने 50-60 पन्नों की एक रपट तैयार की। इसमें सुझाव दिया गया कि यह साझी विरासत है, इसलिए हिंदुओं और बौद्धों को मिलकर इसका प्रबंधन करना चाहिए। पर महंत ने सुझाव मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने उस समय एक पुस्तक लिखी- ‘बुद्ध मीमांसा’, जिसमें भगवान बुद्ध को विष्णु का अवतार माना गया है।

अत: बोधगया में चल रहा विवाद केवल धार्मिक प्रबंधन का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। इसलिए सरकार और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों को आपस में मिलजुल कर यह सुनिश्चित करना होगा कि बोधगया, जो शांति और अहिंसा का प्रतीक है, किसी भी षड्यंत्र का शिकार न बने।

Topics: बौद्ध भिक्षुजय श्रीरामडॉ. भीमराव आंबेडकरपाञ्चजन्य विशेषबौधगयाबोधि वृक्षहिंदू-बौद्धस्लीपिंग बुद्धा टेंपलबांग्लादेशी नागरिकबोधगया मठहिंदू रीति-रिवाजहिंदू धर्म
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

रुपये की अग्नि परीक्षा

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

विशेष रिपोर्ट : क्या इस्लाम देगा इन आंसुओं का हिसाब

Load More

ताज़ा समाचार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

महबूबा मुफ्ती

खीर भवानी मंदिर में महबूबा मुफ्ती: क्या उन कुछ लोगों के नाम बताएंगी,  जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ मस्जिदों से नारे लगवाए

gyan bharatam mission tikamgarh ancient manuscripts jambudweep map found

टीकमगढ़ : सामने आईं 825 प्राचीन पांडुलिपियां, ब्रह्मांड विज्ञान और ‘जम्बूद्वीप’ के नक्शे ने विशेषज्ञों को चौंकाया

delhi sikh delegation meets cm pushkar-singh dhami chamoli police action investigation

देहरादून: दिल्ली सिख प्रतिनिधिमंडल ने की CM धामी से मुलाकात, चमोली घटना पर की चर्चा, DIG को सौंपी जांच

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

‘राष्ट्र अपने वास्तविक नायकों को कभी नहीं भूलता’

Pakistan Mardan Sikh Couple Murder Gurdwara Security Police Constable Arrested JIT Investigation

पाकिस्तान के गुरुद्वारे में सिख दम्पत्ति की हत्या: सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल शेरशाह मुख्य आरोपी

cm pushkar singh dhami directions chardham hemkund sahib yatra safety fake news

“श्रद्धालुओं का रखें विशेष ध्यान, भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई”- CM पुष्कर सिंह धामी

Punjab BJP Leader Petrol Bomb Attack Bathinda Gangster Shahzad Bhatti Police Investigation

पंजाब में बड़ा दुस्साहस: बठिंडा में BJP नेता के क्लीनिक पर बम से हमला, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies