ट्रम्प का आना और वामपंथ का थर्राना
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम सम्पादकीय

ट्रम्प का आना और वामपंथ का थर्राना

डोनाल्ड ट्रम्प की राष्ट्रवादी और कट्टरपंथ-विरोधी नीतियां वामपंथी ‘इकोसिस्टम’ के लिए चुनौती भरी हो सकती हैं, लेकिन भारत के लिए एक नई दिशा खोल सकती हैं।

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Nov 9, 2024, 09:49 am IST
in सम्पादकीय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल चित्र)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल चित्र)

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव का फैसला आने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प बहुमत से राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए हैं। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

हितेश शंकर

यह याद रखना आवश्यक है कि अमेरिका के नए चुनाव परिणाम की कड़ियां (रिपब्लिकन लहर) पिछले चुनाव में न भूलने वाली कुछ परिघटनाओं से जुड़ी हैं। यानी एक ऐसी लहर जिसे गत चुनाव में बहुत प्रयासपूर्वक दबा दिया गया था। उदाहरण के लिए, वामपंथी ‘इकोसिस्टम’ द्वारा ‘डेमोक्रेट्स’ के पक्ष में खड़ा किया गया ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान एक बहुत बड़ा चक्र था। कहने को इसमें मानवीय दृष्टिकोण, संवेदना और अकाट्य तर्क भी थे। इन सबसे वामपंथ के पक्ष में भारी हवा बनी। मगर नहीं भूलना चाहिए कि ये सारी चीजें 20 डॉलर के एक ‘फर्जी बिल’ पर टिकी थीं।

यानी एक गढ़ा हुआ ‘आंदोलन’, चीन द्वारा अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की सुगबुगाहटें और तकनीकी तिकड़मों तक, इस लहर को रोकने के लिए वामपंथी तरकश से हर संभव तीर चला। अपने पूर्व कार्यकाल में अर्जित लोकप्रियता के बूते सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रम्प एक ‘कद्दावर शख्सियत’ थे और ‘पार्लर प्लेटफार्म’ पर वे बहुत लोकप्रिय थे। परंतु अमेजन ने ‘पार्लर’ या कहिए ट्रम्प के पैरों तले का कालीन खींचते हुए इस पूरे मंच को ही एक झटके में मटियामेट कर दिया।

शांति पर क्रांति और लोकतंत्र पर अराजकता को प्राथमिकता देने वाले वामपंथी मोर्चे ने यह साफ कर दिया कि विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र को अस्थिर करने की लड़ाई का चक्रव्यूह रचने में वह कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। अब शतरंज की बाजी फिर पलटी है..

नए परिणामों में परिदृश्य बदला दिखता है, क्योंकि वामपंथी ‘डेमोक्रेट्स’ से उन्हीं की शैली में ट्रम्प के नेतृत्व में ‘रिपब्लिकन’ मोर्चे ने बदला लिया है। कल तक वामपंथी की मुट्ठी में बंद ट्विटर की ‘चिड़िया’ फुर्र हो चुकी थी। सोशल मीडिया की शक्ति एलन मस्क के साथ लामबंदी के तौर पर ‘हाथी के साथ’ दिखाई दी। एलन मस्क न सिर्फ रिपब्लिकन पार्टी के साथ आए, बल्कि ट्विटर का जो वामपंथी वैचारिक पूर्वाग्रह था, वह बाकी विचारों को रोकता था, बाधित करता था, उसकी छंटाई करते हुए यह जीत हुई है।

समझने वाली बात यह कि डाटा क्रांति के दौर में सोशल मीडिया और एआई की सीढ़ियां चढ़ते हुए कुलांचें भर रही तकनीकी दिग्गज कम्पनियों का राजनीतिक पूर्वाग्रह से मुक्त रहना लोकतंत्र की रक्षा के लिए कितना महत्वपूर्ण है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) क्या अब पूर्णतया निष्पक्ष है या उसका राजनीतिक झुकाव एक अलग प्रकार का पूर्वाग्रह निर्मित करेगा, यह एक अलग बहस हो सकती है, किंतु यह तो स्पष्ट ही है कि सोशल मीडिया के लिए यह वामपंथी चंगुल से निष्पक्ष होने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूजरूम में वामपंथी घुसपैठ एक वैश्विक मुद्दा है। सोशल मीडिया में अराजकता की सेंधमारी और कथित ‘फैक्टचेक’ की आड़ में नफरत की खेती, वामपंथ और जिहादी जुगलबंदी इसका नया विस्तार है।

यह समझना होगा कि नकारात्मकता के इस खतरनाक गठजोड़ ने वैश्विक संवाद में नई चुनौतियां उत्पन्न की हैं। वामपंथी मीडिया अब इस तथ्य से मुंह नहीं चुरा सकता कि वास्तविक प्रगतिशील मुद्दों को उठाना उसकी प्राथमिकता है ही नहीं। इसकी बजाय उसका एजेंडा अपनी जेब भरने के लिए सूचनाओं की निष्पक्षता और विविधता में कमी लाना है।

बात केवल राजनीतिक पैंतरे की होती तो दुनिया इस ओर से आंखें मूंद सकती थी, किंतु इसका परिणाम यह है कि समाज में एकतरफा जानकारी फैलती है, जिससे नागरिकों के बीच विभाजन बढ़ सकता है।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, ट्विटर (अब ७) जैसी सोशल मीडिया कंपनियों पर आरोप है कि वे कुछ विशेष विचारों को बढ़ावा देकर वैश्विक ‘नैरेटिव’ को प्रभावित करती हैं। ट्विटर का ७ में रूपांतरण और एलन मस्क के नेतृत्व में उसका नया दृष्टिकोण एक महत्वपूर्ण कदम है। मस्क ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की नई शुरुआत के रूप में देखा, जहां सभी विचारों को जगह मिले। लेकिन इसके साथ ही चिंता बनी हुई है कि यदि कसौटी डगमगाई, तो गलत सूचना और नफरत फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यह संतुलन, खासकर एक ऐसे समय में जब समाज की सोच पर डिजिटल प्लेटफार्मों का गहरा प्रभाव है, बहुत महत्वपूर्ण है।

अब बात करें डोनाल्ड ट्रम्प की विजय के निहितार्थ की। विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रम्प की जीत न केवल अमेरिका, बल्कि भारत और विशेष रूप से हिंदुओं के लिए सकारात्मक प्रभाव ला सकती है। उनके पहले कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों में मजबूती आई थी, और उन्होंने भारत को अपने सहयोगियों में एक अहम स्थान दिया था। ट्रम्प द्वारा ‘हिंदूफोबिया’ का स्पष्ट विरोध करना और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना भारत के लिए महत्वपूर्ण है। ट्रम्प ने पाकिस्तान जैसे देशों पर दबाव बनाकर आतंकवाद का समर्थन रोकने का प्रयास किया था, जो हिंदू अस्मिता और भारतीय समुदाय के लिए राहत भरा रहा।

ट्रम्प की विचारधारा से हिंदू-अमेरिकी समुदाय को एक खास जुड़ाव महसूस होता है, खासकर जब उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान दिखाया। “Howdy Modi” जैसे आयोजन में ट्रम्प की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि वे भारत, इसके वर्तमान नेतृत्व और हिंदू समुदाय के साथ खड़े हैं। इसके अलावा, धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति ट्रम्प का समर्थन, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों की घटनाओं (जैसे मंदिरों पर हमले और हिंदू विरोधी हिंसा) पर उन्होंने खुलकर चिंता जताई है। ट्रम्प का कट्टरपंथी इस्लाम के विरुद्ध सख्त रवैया वैश्विक स्तर पर कट्टरवाद और आतंकवाद की रोकथाम के लिए उपयोगी हो सकता है।

यदि ट्रम्प प्रशासन इन विषयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्धता जताता है तो विश्व शांति और मानवता के हित में इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

वैसे, वामपंथी ‘इकोसिस्टम’ के लिए, ट्रम्प की विजय एक चुनौती हो सकती है। उनकी राष्ट्रवादी नीति उस वामपंथी एजेंडे के विपरीत है, जिसमें अराजकता में परिवर्तित होने वाली ‘उदारता’ और जनसंख्या के संतुलन के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित करने वाली घुसपैठ और खुली सीमाओं का समर्थन अधिक होता है। ट्रम्प का ‘अमेरिका फर्स्ट’ दृष्टिकोण उन देशों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो उनके प्रमुख सहयोगी हैं, जिसमें भारत एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

चीन के संदर्भ में भी ट्रम्प की विजय भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है। चीन के प्रति ट्रम्प की आक्रामक नीति ने भारत को सामरिक लाभ पहुंचाया है। सीमाओं पर बढ़ते तनाव के समय में यह कड़ा रुख भारत के लिए सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है।

अंतत: ट्रम्प की विजय से भारत और हिंदू समुदाय को वैश्विक स्तर पर तार्किक सहयोग मिल सकता है। ट्रम्प की राष्ट्रवादी और कट्टरपंथ-विरोधी नीतियां वामपंथी ‘इकोसिस्टम’ के लिए चुनौती भरी हो सकती हैं, लेकिन भारत के लिए एक नई दिशा खोल सकती हैं। हालांकि यह नहीं भूलना चाहिए कि अमेरिका की प्राथमिकता अमेरिका है, किंतु जानकार मानते हैं कि ट्रम्प के नेतृत्व में उनकी नीतियों से भारत-अमेरिका संबंध मजबूत होंगे, यह समय है जब विश्व के सबसे पुराने तथा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की जुगलबंदी विश्व इतिहास में नया अध्याय लिख सकती है।

@hiteshshankar

Topics: Leftist Mediaअमेरिका फ़र्स्टAmerica Firstकद्दावर शख्सियतफर्जी बिलdonald trumpPowerful PersonalityhinduphobiaFake Billवामपंथी मीडियाहिंदूफोबियाडोनाल्ड ट्रम्पपाञ्चजन्य विशेष
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

US-Iran War: ट्रंप ने कहा-होर्मुज को अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, जहाजों से वसूलेगा 20 फीसदी शुल्क

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

अयोध्या में आस्था का सागर (फाइल चित्र)

आस्था पर चोट सही, नीयत में खोट नहीं!

असत्य का नहीं होता अस्तित्व6 जुलाई को अयोध्या में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक में उपस्थित सदस्य

असत्य का नहीं होता अस्तित्व

Load More

ताज़ा समाचार

Racism with indian trucker in austrelia

“भारतीयों को मार डालो, बच्चों को डुबो दो…औरतों को गुलामी में बेंचो”– ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के साथ हिंसक नस्लवाद

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी ब्लॉकेड: ईरान पर तीसरी रात हमला, ट्रंप का 20% टैरिफ ऐलान; तेल की कीमतें 7.8% बढ़ी

Donald trump marco rubio cuba president

ट्रंप प्रशासन ने ICC को पूरी तरह खत्म करने की मुहिम शुरू की, मार्को रुबियो बोले- अमेरिकी संप्रभुता पर खतरा

trump Administration returns 81 billian dollor tarrifs

ट्रंप के टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार देने के बाद, अमेरिका को 81 अरब डॉलर वापस करने पड़े

मूर्खों की संगति, टॉक्सिक कल्चर और झूठे दोस्तों से परेशान हैं? मानसिक शांति का अचूक मंत्र है यह श्लोक

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद अहद गिरफ्तार, शहजाद भट्टी कनेक्शन सामने आया

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies