सरकार और उद्यमियों के बीच सेतु की तरह कार्य करेंगे उद्यमी मित्र : योगी
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सरकार और उद्यमियों के बीच सेतु की तरह कार्य करेंगे उद्यमी मित्र : योगी

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को 232 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 17, 2023, 03:12 pm IST
in भारत, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को 232 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की।

लोकभवन के सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों और सरकारी मशीनरी के बीच उद्यमी मित्र सेतु की तरह काम करेंगे। वो उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे और यदि स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होता है तो उसकी जानकारी विभाग और शासन स्तर पर देंगे। जिस तरह सीएम फेलोशिप से जुड़े युवा आकांक्षात्मक विकासखंडों में शासन की तीसरी आंख की तरह कार्य करते हैं, उद्यमी मित्रों को भी उसी तरह काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से भी न सिर्फ प्रदेश में और अधिक निवेश की अपील की, बल्कि अपने सीएसआर फंड से प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न उद्यमियों ने भी प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर में सुधार के साथ सिंगल विंडो क्लियरेंस जैसी निवेश फ्रेंडली सुविधाओं की सराहना की और अपने अनुभव के साथ-साथ सुझाव भी प्रदान किए। वहीं शीर्ष उद्यमी मित्रों ने भी प्रशिक्षण के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे 100 से अधिक उद्यमी मित्र यहां चयनित हुए हैं, आपने 14 दिन की ट्रेनिंग के साथ ही कुछ औद्योगिक स्थलों का भी निरीक्षण किया है। आप जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अगले तीन वर्ष के अंदर आप अपने इन कार्यक्रमों के अंदर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में पूरी मजबूती से योगदान देंगे। प्रत्येक माह आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा। तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल के बाद जो भी उद्यमी मित्र औद्योगिक विकास से जुड़े हुए या विभिन्न अथॉरिटी या शासन की किसी भी सर्विस से जुड़ने के लिए इच्छुक होगा तो एज रिलैक्सेशन के साथ ही स्पेशल वेटेज भी प्रदान किया जाएगा।

ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लक्ष्य को प्राप्त करने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आपको देखना होगा कि कहीं भी आप पर कोई उंगली न उठा सके। आपको लालच देने का प्रयास होगा, आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास होगा। इन दोनों परिस्थितियों में बिना डिगे, बिना झुके, बिना बहके आपको 25 करोड़ जनता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी और प्रदेश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए अपने योगदान को रेखांकित करते हुए कार्य करना होगा। वहीं आपके मूल्यांकन का सबसे बड़ा आधार होगा। उन्होंने सीएम फेलोशिप में चयनित युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम फेलोशिप योजना के तहत चयनित विकासखंडों में जाकर उन्हें आकांक्षी विकासखंड से उभारकर सामान्य विकास की प्रक्रिया से जोड़ने वाले विकासखंड के रूप में स्थापित करने में योगदान दे रहे हैं। इसके परिणाम अच्छे और सकारात्मक रहे हैं।

प्रदेश के हित में काम करने का अवसर

उद्यमी मित्रों की योग्यता का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि 1500 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 105 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें 87 पुरुष और 18 महिलाएं हैं। इस सूची में 15 को हमने वेटिंग में भी रखा है। यहां पर जो अभ्यर्थी चुने गए हैं, वो सभी सम्मानित यूनिवर्सिटी से आए हैं। यूनिवर्सिटी अष्फ वेल्स, यूके, आईआईएम लखनऊ, आईआईएम इंदौर, बीएचयू, ट्रिपल आईआईटी प्रयागराज, एनआईटी प्रयागराज समेत शीर्ष शिक्षण संस्थानों से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आप सबसे अपील है कि यह अवसर है आपके लिए कार्य करने का, अपने आपको साबित करने का, अपनी क्षमता को प्रदेश हित में लगाने का। आपके द्वारा जो भी प्रयास होंगे उनके बेहतर परिणाम को अपनी आंखों से देखने का। इस बार आपने देखा होगा कि इन्वेस्टर्स समिट में हमें 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन्वेस्टर्स समिट कैसे होना चाहिए, उत्तर प्रदेश ने मानक तय कर दिया है।

उद्यमियों से अपील, उप्र के यूथ को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि यदि आपने प्रदेश सरकार पर विश्वास किया है तो आपके विश्वास के साथ किसी को भी विश्वासघात करने की छूट नहीं देंगे। आज के दिन कोई उद्यमी, कोई व्यापारी शिकायत नहीं कर सकता कि किसी गुंडे ने उनसे चंदे के लिए या चुनाव में सहयोग के लिए फोन किया है। उन्होंने उद्यमियों से अपील भी की कि बदले हुए उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करिए और रोजगार का सृजन करिए। अपनी सीएसआर की निधि का उपयोग उत्तर प्रदेश में ही करिए। हर इंडस्ट्री अपने साथ एक इंस्टीट्यूशन को जरूर जोड़े। आपकी आवश्यकता के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट के कार्य से यहां के यूथ को जोड़िए। इंस्टीट्यूशन से जुड़े लोगों को अपने यहां ट्रेनिंग दिलाएं। हमने सीएम इंटर्नशिप की स्कीम भी निकाली है। इस स्कीम के तहत यदि आप अपने यहां अनस्किल्ड मैनपावर को रखते हैं, उसकी ट्रेनिंग करवाते हैं तो आधा पैसा राज्य सरकार आपको देगी और आधा पैसा आप मानदेय के रूप में उसे देंगे। एक निश्चित समय में वो आपके यहां कार्य करेगा और बाद में उसका कहीं और समायोजन होगा। यह एक बड़ा प्रयास होगा। उत्तर प्रदेश के अंदर अगले एक वर्ष के अंदर साढ़े सात लाख नौजवानों को इसके साथ जोड़ने का लक्ष्य हमने तय किया है।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास व संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अरविंद कुमार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण, औद्योगिक विकास एवं इन्वेस्ट यूपी के अधिकारीगण व देश और प्रदेश से आए कई उद्यमी उपस्थित रहे।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड)

Topics: 102 उद्यमी उद्यमी मित्रउद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्रEntrepreneur Friend102 Entrepreneur Entrepreneur Friendसीएम योगीAppointment letter to Entrepreneur FriendCM yogiयूपी समाचारUP NewsIndustryउद्योगउद्यमी मित्र
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अयोध्या में शेषावतार मंदिर शिखर पर लहराया पवित्र ध्वज, 4 हजार रामभक्त बने ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी

CM Yogi

CM योगी का बड़ा एक्शन: यूपी में 100 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, कई सेंटर सील

यूपी सरकार ने मुहर्रम के जुलूसों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है

मोहर्रम जुलूसों पर यूपी सरकार सख्त, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर रोक के निर्देश

आरोपी हिमांशु यादव एनकाउंटर में घायल

ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु यादव एनकाउंटर में घायल, फेसबुक पर चलाता था ‘समाजवादी टाइगर’ पेज

बहन-भांजे समेत तीन गिरफ्तार

माफिया खान मुबारक के परिवार पर पुलिस का शिकंजा, बहन-भांजे समेत तीन गिरफ्तार

आरोपी मोहम्मद वसीम

वसीम पर हिंदू मॉडल का बड़ा आरोप: हीरोइन बनाने का झांसा, 10 साल तक शोषण और फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव

Load More

ताज़ा समाचार

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies