पश्चिम बंगाल में अधिकारी सरकार द्वारा इस वर्ष राज्य में 12,400 नई पूजा कमेटियों को दुर्गापूजा के आयोजन की अनुमति प्रदान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंजीकृत दुर्गा पूजा कमेटी को 1-1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इन पूजा कमेटियों को आज से अनुदान राशि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा।
शुभेंदु अधिकारी सरकार की पहली दुर्गा पूजा
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में यह पहला बड़ा दुर्गा पूजा आयोजन है। इस बार पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों और भव्य ड्रोन शो व आतिशबाजी के साथ दुर्गा पूजा का शुरुआत किया गया है।
ममता सरकार में पूजा कमेटियों को कलकत्ता हाईकोर्ट अनुमति
पिछले वर्ष राज्य भर में लगभग 45,000 दुर्गा पूजा पंडालों का आयोजन किया गया था।ममता बनर्जी के सरकार के कार्यकाल में पूजा कमेटियों को अनुमति लेने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट तक जाना पड़ता था। राज्य सरकार ने अब सिंगल-विंडो क्लियरिंग या ऑनलाइन पोर्टल जैसी व्यवस्था के जरिए इस प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि इस बार कमेटियों को कानूनी पेचीदगियों का सामना नहीं करना पड़ा।
राज्य सरकार द्वारा पूजा कमेटियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता (अनुदान) को 200 से अधिक कमेटियों ने लेने से मना कर दिया। उन्होंने आग्रह किया कि यह राशि ग्रामीण बंगाल की कमेटियों और महिलाओं द्वारा संचालित पूजा कमेटियों को मदद के रूप में दी जाए, ताकि उन्हें बढ़ावा मिल सके।
ग्रीन दुर्गा पूजा एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026′ की घोषणा
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पर्यावरण अनुकूल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रीन दुर्गा पूजा एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ की घोषणा किया गया हैं। इसके तहत प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख, द्वितीय ₹80 हजार और तृतीय ₹50 हजार हैं। पर्यावरण जागरूकता का संचार और बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के अवसर भारतीय जनमानस में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती हैं जिसपर अधिकारी सरकार काम कर रही हैं।











