कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत ने रिहा कर दिया है। तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर छोड़ दिया गया।
क्या है पूरा मामला
शनिवार 10 अक्टूबर को ये तीनों मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें एहतियातन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि BNSS की धारा 126 और 170 के तहत यह गिरफ्तारी की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार 11 अक्टूबर को तीनों को दिल्ली कैंट स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया।
Preventive arrest u/s 126/170 BNSS of Sh. Abhijeet Dipke, Sh. Ashutosh Ranka and Sh. Saurav Das was done on 10.10.2026. All due legal procedures were followed and they were produced before the SEM Court, Delhi Cantt on 11.10.2026.
A bail bond as Surety Bond of ₹50,000/- was…
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 11, 2026
50,000 के बॉन्ड पर जमानत
मजिस्ट्रेट ने तीनों से 50 हजार रुपये का जमानत बॉन्ड भरवाया। शर्त यह रखी गई कि वे एक साल तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखेंगे। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें छोड़ दिया। इसके साथ ही कल जिन सड़कों पर पाबंदी लगी थी, आज उन पर आवागमन शुरू हो गया है। पुलिस ने प्रतिबंध हटा दिए हैं। कनॉट प्लेस जाने वाले रास्ते खोल दिए गए हैं। इंडिया गेट की तरफ भी लोग आ-जा रहे हैं। बाजार भी खुले हुए हैं।
सुरक्षाबल सतर्क
हालांकि, इन तत्वों को छोड़ दिया गया है, लेकिन दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। सीसीटीवी से निगरानी हो रही है और माइक से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।















