Archive जुगत लगाकर बदली बंजर की तस्वीर तलहटी का ताल: डबरा-डबरी बारिश के पानी को एकत्रित करने के लिए पहाड़ की तलहटी में तालाब बनाए जाते हैं। ताकि ऊपर से बहकर आने वाले वाले पानी को संरक्षित किया जा सके। जैसे-जैसे समय बढ़ता है, हर वर्ष जमने वाली काई की वजह से इन तालाबों की पानी संरक्षित करने की क्षमता बढ़ती जाती है। छोटी तलैया: कंटूर ट्रेंच सूखे पहाड़ों पर मिट्टी निकालकर छोटे-छोटे गड्ढे बनाना ताकि वर्षा के पानी को संरक्षित किया जा सके। गड्ढे बनाए जाने के बाद उनके पास पौधे भी लगाए जाते हैं। ताकि गड्ढों में एकत्रित सिंचित जल से पौधे पानी सोख सकें। पहाड़ पर मेंड़: गली प्लग बारिश के दौरान पहाड़ों पर से तेजी से नीचे आते बारिश के पानी को रोकने की व्यवस्था करना। इस विधि में पानी को छोटी-छोटी मेंड़ें बनाकर उसकी गति को धीमा किया जाता है। ताकि पानी बेकार न हो और उसका ज्यादा से ज्यादा हिस्सा भूमि में जा सके।