भारत

कल का मौसम: 14 सितंबर को 23 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 4 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी; IMD ने जारी किया अपडेट

मौसम विभाग ने 14 सितंबर यानी कल के लिए मौसम का अपडेट जारी कर दिया है। 14 सितंबर को भी देशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 14 सितंबर यानी कल के लिए मौसम का अपडेट जारी कर दिया है। 14 सितंबर को भी देशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बारिश के साथ ही बिजली और वज्रपात का आक्रामक प्रहार देखने को मिल सकता है। वहीं, 4 से अधिक राज्यों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

देश के 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 सितंबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की  है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है।

दिल्ली में भी 14 सितंबर को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। यूपी में भी कल बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी, कानपुर, इटावा, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मानपुरी, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर और गोरखपुर शामिल है।

यहां इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। बिहार में भी कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां गया, पूर्वी चंपारण, रोहतास, गया, नवादा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Share

Recent News