जयपुर: राजस्थान के 36 जिलों में आज यानी सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर सिस्टम का असर सूबे में दिखेगा और विभिन्न जिलों में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के इस लो प्रेशर सिस्टम का असर राज्य में 16 सितंबर तक देखने को मिलेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग( IMD) के मुताबिक, 14 सितंबर को भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Haryana Weather: मानसून की विदाई से पहले ‘मूसलाधार बारिश’; 15 से 19 सितंबर तक का अलर्ट जारी
बता दें कि रविवार को झालावाड़ के पचपहाड़ में सबसे अधिक 33 MM बारिश हुई। बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 32 MM बारिश दर्ज हुई। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा। श्रीगंगानगर में प्रदेश का सबसे ज्यादा 39.9 डिग्री तापमान रहा। वहीं, आज के लिए मौसम विभाग ने अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।














