नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में तूफान हवा का अलर्ट है। साथ ही पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
देश के 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। साथ ही 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 2 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश आ सकती है। उत्तर प्रदेश में भी 2 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार में भी 2 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है। यहां पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में भारी बारिश हो सकती है। अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी 2 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है।















