रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में बारावफात के दिन त्रिशूल चौक पर मुस्लिम समुदाय के जुलूस का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि एक मौलाना ने धामी सरकार के खिलाफ उत्तेजित माहौल बनाने की कोशिश की। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जुलूस के दौरान उन्मादी भाषण दिए जाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। उधर जश्न ए मोहम्मदी जुलूस में उत्तराखंड सरकार द्वारा अवैध मदरसे बंद किए जाने, ईदगाह से सरकारी जमीन मुक्त कराने पर उन्मादी बातों से पूरे उत्तराखंड में हिंदू संगठनों में गुस्सा है।
उधर, मुस्लिम जुलूस की अगुवाई करने वाले डॉ शहीद रजा ने कहा कि जुलूस में ऐसा कुछ नहीं कहा गया, जो वीडियो वायरल हुआ है वह एआई द्वारा निर्मित है। बरहाल इस मामले में उधम सिंह नगर में सियासत तेज हो गई है और माहौल भी गर्माया हुआ है।

















