न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का न्यूयॉर्क में ही विरोध हो रहा है। 9/11 हमले के कुछ पीड़ित परिजन ममदानी पर उन विचारों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन्हें वे इस्लामिक कट्टरपंथ से जोड़ते हैं। पीड़ितों ने इसके लिए ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान चला रखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 93 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें पीड़ित परिजन भी शामिल हैं। इस याचिका के जरिये मांग की गई है कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को 9/11 की 25वीं बरसी के स्मारक कार्यक्रम (ग्राउंड जीरो) में शामिल नहीं होने दिया जाए। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ममदानी के संबंध उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस्लामिक कट्टरपंथ का समर्थन किया है। इन लोगों ने 9/11 हमले को भी कमतर आंका है।
पीड़ित परिवार के सदस्य (जिओवानी गैलांटे) द्वारा Change.org पर यह याचिक शुरू की गई। उनकी पत्नी Grace Catherine Galante 9/11 हमले में मारी गई थीं। इस याचिका पर 93 हजार से अधिक लोगों और पीड़ितों के परिजनों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कार्यक्रम के आयोजकों से मांग की गई है कि ममदानी को ग्राउंड जीरो के श्रद्धांजलि समारोह से बाहर रखा जाए। उनका आरोप है कि ममदानी के बयान, विवादित राजनीतिक संगठनों से उनके जुड़ाव और ‘ग्लोबलाइज द इंतिफादा’ जैसे नारों पर उनके रुख को लेकर आलोचना होती रही है। ग्लोबलाइज द इंतिफादा एक विवादास्पद राजनीतिक नारा है जो अक्सर इजराइल विरोधी प्रदर्शनों में इस्तेमाल किया जाता है। न्यूयॉर्क में यह मामला अगस्त की शुरुआत से ही चल रहा है।
वहीं, जोहरान ममदानी का कहना है कि वह 9/11 के पीड़ितों के इस कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे। हालांकि सिटी काउंसिल की अध्यक्ष जूली मेनिन ने ममदानी से 11 सितंबर के हमलों की 25वीं वर्षगांठ के समारोह से दूर रहने की अपील को खारिज किया है। अब देखना यह होगा कि ममदानी कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे कि नहीं।















