ऋषिकेश: सिखों के तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब में इस साल श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 2025 में 274441 सर्वाधिक तीर्थ यात्री आये थे। ये संख्या बीते कल तक 275787 श्रद्धालुओं को पार कर चुकी है।
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के प्रधान सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस बार गुरुद्वारे में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देने हैं, अभी एक माह करीब यात्रा और शेष है उम्मीद है कि तीन लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार हो जाएगा।
श्री बिंद्रा ने बताया कि मौसम के तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि श्री हेमकुंड साहिब 15225 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा है माना जाता है कि आसपास की ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर दशम गुरु गोबिंद सिंह ने पूर्व जन्म में यहां एक ऋषि के रूप में तपस्या की थी। गोविंद घाट से गुरुद्वारे तक करीब 18 किमी की कठिन पैदल यात्रा है। मोदी धामी सरकार इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए रोपवे प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा चुकी है। जिसके बाद यहां तीर्थ यात्रियों की संख्या में और वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता।

















