गोविंद घाट: सिक्खों के पवित्र धाम श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल देने के साथ यहां की सुरक्षा में एटीएस की तैनाती की गई है। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस महापर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चमोली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने बताया कि यात्रा मार्ग पर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख पड़ावों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक अभेद्य बनाने के लिए घांघरिया में आतंकवादी निरोध दस्ता (ATS) की भी तैनाती की गई है। एटीएस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है। हर संभावित खतरे पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आज चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह के नेतृत्व में एटीएस टीम द्वारा सम्पूर्ण घांघरिया चौकी क्षेत्र में व्यापक एवं गहन सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुरूद्वारा, श्रद्धालुओं के ठहराव स्थलों, होटलों, घोड़ा पड़ाव एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों का बारीकी से जायजा लिया गया।

















