राजस्थान में इस्लामी कट्टरता वाली विचारधारा प्रबल होती दिख रही है। जिसका असर ये हो रहा है कि अजमेर के बाद अब राज्य की राजधानी जयपुर में भी मुस्लिम समुदाय के दबाव में हिन्दुओं ने पलायन शुरू कर दिया है। शहर के चारदीवारी इलाके (पुराने शहर) में हिन्दुओं ने घरों के बाहर ‘घर बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं।
इन पोस्टरों पर लिखा है – “हिंदू पलायन कर रहा है”। साथ में अपील की गई है कि सनातनियों से पलायन रोकें और “मकान गैर हिंदुओं को न बेचें”।
क्या कहते हैं पोस्टर और आरोप
पोस्टरों में दावा किया गया है कि हिंदुओं को ज्यादा कीमत का लालच देकर घर बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ घरों पर ये पोस्टर चस्पा किए गए हैं। आरोप है कि हिंदू महिलाओं को परेशान किया जाता है, अश्लील भाषा का इस्तेमाल होता है और मारपीट करके घर बेचने का दबाव बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: DRDO ने विकसित किया भारत का पहला स्वदेशी 350 किलो थ्रस्ट एक्सपेंडेबल टर्बोजेट इंजन
जिन हिंदुओं ने हाल ही में अपने घर बेचे हैं या जिन पर दबाव था, उनके घरों के बाहर खास तौर पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। चार दीवारी के कई मोहल्लों में भी पोस्टर दिख रहे हैं। शहर में हिंदुओं की संख्या बढ़ रही है और उनका पलायन रोकने के लिए प्रयास हो रहे हैं।
संगठनों की प्रतिक्रिया
विश्व हिंदू परिषद (विहिप), धरोहर बचाओ संघर्ष समिति और युवा शक्ति मंच जैसे हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है। उन्होंने पहले मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित लोगों से बात करने की कोशिश की और पुलिस से मदद मांगी। बचाओ संघर्ष समिति सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने अभियान शुरू किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक पियूष कविया ने कहा कि शिकायत मिली है और जानकारी जुटाकर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अशांत क्षेत्र कानून के बावजूद समस्या
राजस्थान में अशांत क्षेत्र अधिनियम (डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट) लागू होने के बावजूद संवेदनशील इलाकों में संपत्ति की खरीद-बिक्री पर दबाव की शिकायतें आ रही हैं। विहिप के पूर्व महानगर प्रमुख और धरोहर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भारत शर्मा तथा सुनील शेखावत ने कहा कि कानून लागू होने के बाद भी सांप्रदायिक रूप से संपत्तियों पर दबाव और लालच देकर बिक्री हो रही है।
इस कानून का मकसद जनसांख्यिकी बदलाव और लोगों के पलायन को रोकना है। प्रशासन को इसमें पहले से हिंदुओं का पलायन रोकना चाहिए। यह कानून मार्च 2026 में लागू किया गया था। गुजरात के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां यह कानून लगा है। शहर के रेडियो मार्केट में घर बेचे जाने का विरोध कर रही महिलाओं में कांति देवी और संतोष ने बताया कि पहले कुछ मुस्लिम परिवार आसपास रहते थे तो परेशानी होती थी। अब हिंदुओं का पलायन बढ़ रहा है तो उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
पोस्टरों में हिंदुओं से अपील की गई है कि वे अपना घर न बेचें और पलायन न करें। संगठन पुलिस और प्रशासन से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
















