अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक, बेलगावी का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न हो गया है। बैठक के समापन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बैठक में हुए प्रमुख विषयों और विचार-विमर्श की जानकारी साझा की। बैठक में शाखा विस्तार, कार्य विस्तार, वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य, जनगणना, जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन हुआ। साथ ही संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस वीडियो में जानिए: बेलगावी बैठक में किन विषयों पर हुआ विचार-विमर्श? शाखा विस्तार और कार्य विस्तार को लेकर क्या जानकारी दी गई? जनगणना और जनसांख्यिकी असंतुलन पर संघ का क्या दृष्टिकोण सामने आया? प्रेस वार्ता में सुनील आंबेकर ने कौन-कौन से प्रमुख बिंदु साझा किए?

















