ओडिशा में एससीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों पर बड़ा एक्शन: CM मोहन माझी ने दिए क्राइम ब्रांच जांच के आदेश
August 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत ओडिशा

ओडिशा में एससीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों पर बड़ा एक्शन: CM मोहन माझी ने दिए क्राइम ब्रांच जांच के आदेश

ओडिशा सरकार ने राज्य की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गंभीर त्रुटियों के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आपराधिक जांच के आदेश दिए हैं।

Written byडॉ. समन्वय नंदडॉ. समन्वय नंद — edited by Lalit Fulara
Jul 11, 2026, 10:12 pm IST
in ओडिशा

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गंभीर त्रुटियों के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आपराधिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक की एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) द्वारा तैयार पाठ्यपुस्तकों में पाई गई व्यापक मुद्रण एवं विषयवस्तु संबंधी गलतियों की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बहाल करने के उद्देश्य से व्यापक प्रशासनिक और संस्थागत सुधारों की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने एससीईआरटी को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्राथमिकी सौंपे, ताकि पाठ्यपुस्तकों की तैयारी, संपादन, प्रूफरीडिंग, मुद्रण और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत आपराधिक जांच की जा सके।

संभावित साजिश के पहलू की भी होगी जांच

यह निर्णय विकास आयुक्त (डेवलपमेंट कमिश्नर) की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच अब यह जांच करेगी कि पाठ्यपुस्तकों में इतनी बड़ी संख्या में हुई त्रुटियां महज लापरवाही का परिणाम थीं या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी।

जांच एजेंसी को पांडुलिपि तैयार करने से लेकर संपादन, भाषा संशोधन, प्रूफरीडिंग, डिजाइन, मुद्रण और वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि किन अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा अन्य व्यक्तियों की भूमिका इन अनियमितताओं में रही और क्या उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है। मुख्यमंत्री मोहन माझी इससे पहले भी सार्वजनिक रूप से यह आशंका जता चुके हैं कि पाठ्यपुस्तकों में इतनी व्यापक गलतियां राज्य सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। इसी पहलू को भी अब क्राइम ब्रांच गंभीरता से जांच के दायरे में शामिल करेगी।

पूर्व एससीईआरटी निदेशक समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई

क्राइम ब्रांच जांच के आदेश से पहले ही राज्य सरकार ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कई अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी थी। पूर्व एससीईआरटी निदेशक एवं वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत मनोज पाधी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पाठ्यपुस्तकों के अंतिम रूप दिए जाने के दौरान प्रशासनिक लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा एससीईआरटी के तीन सहायक निदेशक—प्रलिप्ता मिश्रा, दिलीप कुमार साहू और भारती टुडू—को भी निलंबित किया गया है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम निलंबित पूर्व निदेशक मनोज पाधी से पूछताछ भी कर चुकी है।

सरकार ने छह अन्य सहायक निदेशकों—बंदिता पटनायक, मानस रंजन राउत, मनोरंजन मोहापात्र, प्रशांत कुमार साहू, मानस कुमार नायक तथा सुदर्शन संतरा—के खिलाफ भी विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई विकास आयुक्त डी.के. सिंह की अध्यक्षता वाली जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

छात्रों को जल्द मिलेंगी पूरी तरह त्रुटिरहित पुस्तकें

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत तैयार नई पाठ्यपुस्तकों में तथ्यात्मक, भाषाई और मुद्रण संबंधी बड़ी संख्या में त्रुटियां सामने आने के बाद राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी छात्रों को जल्द ही संशोधित एवं पूरी तरह त्रुटिरहित नई पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव डॉ. एन. थिरुमला नायक ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। सभी त्रुटियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत परीक्षण कराया जा रहा है और अंतिम संशोधन के बाद नई पुस्तकें मुद्रित कर वितरित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मौजूदा गलतियों को सुधारना ही नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित करना भी है।

संशोधित पुस्तकों पर जनता से मांगे गए सुझाव

पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने संशोधित पुस्तकों को सार्वजनिक समीक्षा के लिए उपलब्ध कराया है। कक्षा 1 से 4 तक की संशोधित पाठ्यपुस्तकों को स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग, SCERT, शिक्षक शिक्षा निदेशालय तथा ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी (OSEPA) की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड किया गया है। सरकार ने शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों से सात दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां भेजने की अपील की है। प्राप्त सभी सुझावों की विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्करण तैयार कर मुद्रण कराया जाएगा।

नई पुस्तकें आने तक पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई पुस्तकों के मुद्रण और वितरण तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। इस अवधि में शिक्षकों को त्रुटि-सुधार सूची (Correction Sheets), संशोधित अध्ययन सामग्री तथा अद्यतन पीडीएफ संस्करण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हीं संशोधित डिजिटल संस्करणों को आधिकारिक शिक्षण सामग्री के रूप में उपयोग किया जाएगा। OSEPA ने भी अपनी वेबसाइट पर विस्तृत सुधार सूची प्रकाशित की है, जिससे शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

पाठ्यपुस्तक गुणवत्ता सुधार के लिए 14 बड़े सुधार लागू

जांच समिति की सभी 14 सिफारिशों को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिनका उद्देश्य भविष्य में पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों की संभावना को न्यूनतम करना है। तत्काल प्रभाव से एससीईआरटी को सभी त्रुटियों का एक मास्टर एराटा रजिस्टर तैयार करने तथा छात्रों तक मुद्रित सुधार-पत्र पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। जहां गंभीर त्रुटियां पाई गई हैं, वहां संशोधित पृष्ठ अथवा पुनर्मुद्रित पृष्ठ उपलब्ध कराए जाएंगे।दीर्घकालिक सुधारों के तहत एससीईआरटी में एक टेक्स्टबुक क्वालिटी एश्योरेंस सेल की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा NCERT की तर्ज पर विषयवार करिकुलर एरिया ग्रुप तथा प्रत्येक पुस्तक के लिए अलग टेक्स्टबुक डेवलपमेंट कमेटी गठित की जाएगी।

सरकार ने चार-स्तरीय प्रूफरीडिंग प्रणाली लागू करने, मुद्रण से पहले अंतिम लॉक्ड पीडीएफ की अनिवार्य स्वीकृति, नई पुस्तकों का पायलट परीक्षण तथा प्रत्येक चरण में जवाबदेही तय करने के लिए जिम्मेदारी मैट्रिक्स तैयार करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही एक सार्वजनिक एराटा पोर्टल विकसित किया जाएगा, जहां शिक्षक, विद्यार्थी और आम नागरिक पाठ्यपुस्तकों में मिलने वाली त्रुटियों की ऑनलाइन सूचना दे सकेंगे। प्रिंटिंग एजेंसियों और डीटीपी सेवा प्रदाताओं के कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। खराब गुणवत्ता वाले कार्य पर आर्थिक दंड लगाने तथा बार-बार लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने का भी प्रावधान किया गया है।

जवाबदेही और सुधार दोनों पर सरकार का जोर
क्राइम ब्रांच जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की घोषणा के साथ ओडिशा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Topics: odisha latest newsOdisha Crime Branch ProbeOdisha CM Mohan MajhiOdisha School EducationMohan Majhi latest newsOdisha Political NewsOdisha Education NewsOdisha SCERTSCERT Textbook ControversyCrime Branch Investigation OdishaOdisha School TextbooksOdisha Education DepartmentOdisha Textbook MistakesOdisha governmentSCERT Odisha Books
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुरी रथ यात्रा: राज्य सरकार ने कहा- नहीं हुई भगदड़ की कोई घटना, इस कारण हुई 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु

ओडिशा कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल: KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा को मंजूरी, 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे: राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों में त्रुटियां अस्वीकार्य, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई:  ABVP

रायगड़ा में राष्ट्र सेविका समिति ओडिशा प्रांत का 15 दिवसीय प्रवेश एवं प्रबोध वर्ग सम्पन्न, नारी शक्ति की भूमिका पर बल

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल खपत घटाने के लिए CM मोहन माझी की 8 सूत्रीय गाइडलाइन लागू

Load More

ताज़ा समाचार

Singapore Bans British Band Massive Attack Palestine Flag Concert Controversy

सिंगापुर में ब्रिटिश बैंड ‘Massive Attack’ पर लगा स्थायी प्रतिबंध: फिलिस्तीनी झंडा दिखाकर लगाए थे ‘आजादी’ के नारे!

Chhatrapati Shivaji Maharaj Memorial Agra Kothi Meena Bazaar Devendra Fadnavis Yogendra Upadhyay Panchjanya

आगरा की ‘कोठी मीना बाजार’ में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक: महाराष्ट्र सरकार भी देगी सहयोग!

Ex DGP Brij Lal Target Pappu Yadav Rahul Gandhi Sanatan Insult Panchjanya

राम विरोधियों ने किया सनातन का अपमान : राहुल गांधी और सपा पर Ex DGP बृजलाल का बड़ा हमला, पप्पू यादव की भी खोली कुंडली

Rahul Gandhi Pappu Yadav Awadhesh Prasad FIR Varanasi Kashi Saints Parliament Protest Panchjanya

संसद में छद्म वेश प्रदर्शन मामला: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR, काशी में साधु-संतों ने खोला मोर्चा!

Haridwar Kanwar Yatra 2026 Seva Bharti Health Camp RSS District Sanghchalak Panchjanya

हरिद्वार कांवड़ मेला 2026: कांवड़ियों के लिए सेवा भारती ने शुरू की स्वास्थ्य सेवा, इन 3 स्थानों पर लगे शिविर!

CM Pushkar Singh Dhami Haridwar Gurukul Kangri Yuva Samvad

हरिद्वार में बोले CM धामी: ‘युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत’, 44% हुआ रिवर्स पलायन!

Garvita Bhakuni Almora Rashtrapati Bhavan At Home Reception Aapda Mitra Panchjanya

राष्ट्रपति भवन से बुलावा: 15 अगस्त को रिसेप्शन में शामिल होंगी अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी, CM धामी ने दी बधाई!

Amritsar Counter Intelligence Heroin Seizure 140 Crore Drug Recovery Punjab Police Panchjanya

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 140 करोड़ की 20 किलो हेरोइन जब्त, विदेशी हैंडलर बेनकाब!

Punjab Congress Factionism Bhupesh Baghel Raja Warring Charanjit Channi Panchjanya

पंजाब कांग्रेस में फिर मची रार: भूपेश बघेल के सामने ही राजा वडिंग के खिलाफ नारेबाजी, लगे चन्नी के नारे!

Ayodhya Medical College Sarfaraz Bomb Note

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: छात्र सरफराज के पास मिली ‘बम बनाने का फॉर्मूला’ वाली पर्ची, ATS पूछताछ में जुटी!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies