बिहार से हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दारोगा ने अपनी ड्यूटी को भूलकर तलवार भांजी। वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। ताजिए में तलवार भांजने वाले ये दारोगा हैं कांटी थाने में तैनात मुस्तकीम खान हैं। उनकी इस हरकत के बाद उन्हें एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने लाइन हाजिर कर दिया गया है।
क्या हुआ था घटना में
मुहर्रम का ताजिया जुलूस निकल रहा था। दारोगा मुस्तकीम खान भी वहां मौजूद थे। वे पुलिस की पूरी वर्दी में थे। उनके पास सरकारी पिस्तौल भी दिख रही थी। भीड़ के बीच दोनों हाथों में तलवार लेकर वे तलवारबाजी कर रहे थे। किसी ने उनका वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो तेजी से फैल गया।
जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक यह वीडियो पहुंचा। एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि वीडियो की जांच की गई। सत्यापन के बाद पुष्टि हुई कि यह कांटी थाने के दारोगा मुस्तकीम खान का ही वीडियो है।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने गुजरात के लिए ‘भारत टैक्सी’ का किया शुभारंभ, कहा-दो साल में 500 शहरों और गांवों तक पहुंचेगी सेवा
पुलिस की कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने तुरंत एक्शन लिया। दारोगा मुस्तकीम खान को लाइन क्लोज कर दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि यह पुलिस के कोड ऑफ कंडक्ट का साफ उल्लंघन है। अधिकारी ड्यूटी पर वर्दी में रहते हुए इस तरह का काम नहीं कर सकते। अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं निकला तो आगे विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।
दारोगा मुस्तकीम खान कांटी थाने में तैनात हैं। मुहर्रम के मौके पर वे जुलूस में शामिल थे, लेकिन उनकी यह हरकत नियमों के खिलाफ मानी गई। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हुई और जल्दी ही फैसला ले लिया गया। इस घटना से स्थानीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है।













