देश भर के 11 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के खाते में केंद्र सरकार की तरफ से 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों का खर्च इस दौरान बढ़ा हुआ है। बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने असम से रिलीज की थी।
पीएम किसान 23वीं किस्त और ई-केवाईसी अपडेट
23वीं किस्त किसानों के खाते में कब आएगा इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार योग्य किसानों के अकाउंट में जून के अंत या फिर जुलाई के मध्य तक पैसा ट्रांसफर किया सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर नियमों में काफी कड़ाई कर दी गई है। जो किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लिए हैं। उनके ही खाते में पैसा इस बार सरकार की तरफ से ट्रांसफर किया जाएगा। किसान अपनी ई-केवाईसी का प्रोसेस पीएम किसान पोर्टल या फिर मोबाइल एप के जरिए कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी जाएगा। जन सुविधा केंद्र पर जाकर बायमेट्रिक ई-केवाईसी कोई भी करवा सकता है। यह आपका के अंगुलियों के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह उन किसानों के लिए लाभदायक है जिनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है। पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए कोई भी किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इस प्रक्रिया में किसान का चेहरा ऑनलाइन स्कैन किया जाता है। किसान आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।
सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां आपको Farmer Corner मिलेगा। वहां क्लिक करने के बाद Know Your Status ओपन होगा। अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें। इसके बाद कैप्चा कोड भरें। Get Data पर अब क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने पूरा डीटेल आ जाएगा। Beneficiary Status देखें और पेमेंट डीटेल्स चेक करें। आपके पीएम किसान अकाउंट से पता चल जाएगा यह प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं। अगर ई-केवाईसी की प्रक्रिया Pending दिखा रहा है तब की स्थिति में इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। नहीं तो पैसा नहीं आएगा।
















