अमेरिकी झूठ पर Jaishankar का तीखा वार, अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों के मारे जाने पर Rubio को फोन पर सुनाई खरी खरी
June 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

अमेरिकी झूठ पर Jaishankar का तीखा वार, अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों के मारे जाने पर Rubio को फोन पर सुनाई खरी खरी

जयशंकर ने बिना लागलपेट के रूबियो को तथ्यों से परिचित कराया और भारत की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया। उनका ऐसा करना भारत की विदेश नीति और कूटनीति की वह ताकत दिखाता है, जिसे आज पूरा विश्व मान रहा है।

Written byAlok GoswamiAlok Goswami
Jun 13, 2026, 12:32 pm IST
in विश्व, विश्लेषण
जयशंकर (बाएं) ने रूबियो को फोन पर सुनाई खरी खरी (File Photo)

जयशंकर (बाएं) ने रूबियो को फोन पर सुनाई खरी खरी (File Photo)

ओमान की खाड़ी के पास शिनास पोर्ट के निकट 10 जून को अमेरिका द्वारा एक वाणिज्यिक जहाज पर दागी मिसाइलों से तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु को लेकर भारत ने विभिन्न मंचों से तीखा विरोध जताया है। इसके साथ ही, उस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और तीखा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होशियारी दिखाते हुए इस घटना की जिम्मेदारी ईरान के माथे मढ़ने की चाल चली है, लेकिन वे तथ्यों को कैसे झुठला सकते हैं! ईरान ने अमेरिका के तमाम आरोपों को बेबुनियाद और राजनयिक रूप से अस्वीकार्य करार दिया है। भारत ने विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए अमेरिका से घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

क्या हुआ था ओमान में?

गत 10 जून को ओमान तट से थोड़ी ही दूरी पर शिनास पोर्ट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर मिसाइलों से हमला हुआ था। इस हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई। अमेरिकी प्रशासन ने बिना देर किए इस हमले के लिए ईरान या ईरानी समर्थक समूहों को जिम्मेदार ठहराया और का कि ये हमला “किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं” है। ए अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की सुरक्षा के विरुद्ध है, ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

10 जून को ओमान तट से थोड़ी ही दूर अमेरिकी मिसाइल हमले का शिकार हुआ वाणिज्यिक जहाज

अमेरिका द्वारा जारी विज्ञप्तियों को देखें तो उनमें लिखा है कि ‘रक्षा के दायरे में रहते हुए अथवा सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई की गई।’ अमेरिकी प्रवक्ता ने बताया कि इस आपरेशन में कुछ ठिकानों और लक्ष्यों को निशाना बनाया गया था, जिनके संबंध ईरान या उसके सशस्त्र सहयोगियों से थे।

भारत में आक्रोश

उक्त घटना के बाद से न सिर्फ भारत सरकार आक्रोश में है बल्कि आम भारतीय भी अमेरिका की इस हिंसक कार्रवाई के प्रति अपना गुस्सा प्रदर्शित कर रहे हैं। इस संबंध में तीखी राजनयिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। मारे गए तीनों भारतीय नाविकों के परिजनों को भारत सरकार की तरफ से तत्काल सहायता और कांसुलर मदद प्रदान की गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मृतक नाविकों के परिवारों के साथ संपर्क बनाया हुआ है और उन्हें आवश्यक सहायता दी जा रही है। देश में समुद्री सुरक्षा और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक ही है।

कड़ा विरोध और कूटनीतिक संवाद

जैसा पहले बताया, भारत ने इस घटना, विशेषकर अमेरिकी कार्रवाई के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि किसी भी विदेशी शक्ति द्वारा बिना पर्याप्त सार्वजनिक और पारदर्शी सबूत के किसी तीसरे देश को आरोपित करना और उसके आधार पर सैन्य कार्रवाई करना किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बात करके भारत की तीखी आपत्ति दर्ज कराई। जयशंकर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस चर्चा का उल्लेख करते हुए लिखा, ”व्यापारिक नौवहन के लिए इस तरह की जानलेवा कार्रवाई किसी तरह उचित नहीं ठहराई जा सकती और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का और सतर्कता से पालन करना चाहिए।”

Spoke to US Secretary of State Marco Rubio this evening. I reiterated India’s strong protest at the attacks by the US Navy in the Gulf that killed three Indian mariners. Such lethal actions against commercial shipping are not justified.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2026

जयशंकर ने रूबियो से साफतौर पर कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से पहले पारदर्शी जांच, तथ्यों का सार्वजनिक खुलासा और संयुक्त रूप से संवेदनशील जानकारी का आदान-प्रदान करना आवश्यक होता है। भारत सरकार की ओर से उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में तनाव बढ़ने से ऊर्जा आपूर्ति और सामुद्रिक वाणिज्य के लिए भारी जोखिम हो सकता है, जिसका सीधा असर वैश्विक तेल बाजार और व्यापारिक शिपिंग रूट्स पर पड़ेगा।

क्या कहता है ईरान?

ईरान ने अमेरिका की आरोप की भर्त्सना करते हुए उसे ‘बिना ठोस प्रमाण’ का आरोप करार दिया और कहा कि ऐसे आरोप क्षेत्रीय शांति में योगदान नहीं देते। ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध बताया और कहा कि किसी भी जवाबी कार्रवाई के बारे में जानकारी न्यायिक या संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से ली जानी चाहिए।

यूरोपीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की ​है तथा क्षेत्रीय तनाव घटाने के लिए संयम बरतने का आह्वान किया है। कई देशों ने समुद्री मार्गों पर सुरक्षा बनाए रखने और नागरिक जीवन की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है।

क्या हैं राजनयिक निहितार्थ?

यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक समुद्री व्यापार के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि अमेरिका और ईरान के बीच सहयोग-क्षेत्र और भरोसे की कमी बनी रहती है तो खाड़ी क्षेत्र में बड़े देशों के बीच प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सैन्य टकराव की आशंका बढ़ सकती है। भारत ने पारंपरिक तटस्थ और संतुलित नीति अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह बिना स्वतंत्र और पारदर्शी तथ्यों के किसी भी पक्ष का एकतरफा समर्थन नहीं करेगा, साथ ही उसने अपने नागरिकों की सुरक्षा की मांग फिर से उठाई है।

दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का दुनिया की थानेदारी करने का अक्खड़ रवैया ही ट्रंप को ऐसे बेबुनियाद जवाब देने को ​बाधित कर गया होगा। अपनी गलत हरकतों को दूसरे के मत्थे मढ़ देने का उसका यह पैंतरा भारत सरकार अच्छे से जानती है। विशेषज्ञ कहते हैं, इसीलिए जयशंकर ने बिना लागलपेट के रूबियो को तथ्यों से परिचित कराया और भारत की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया। उनका ऐसा करना भारत की विदेश नीति और कूटनीति की वह ताकत दिखाता है, जिसे आज पूरा विश्व मान रहा है।

Topics: warIranIndiadiplomacyJaishankarजयशंकरomanUS-India relationsभारतHormuzईरानRubioअमेरिकाAmerica
Alok Goswami
Alok Goswami
A Delhi based journalist with over 25 years of experience, have traveled length & breadth  of the country and been on foreign assignments too. Areas of interest include Foreign Relations, Defense, Socio-Economic issues, Diaspora, Indian Social scenarios, besides reading and watching documentaries on travel, history, geopolitics, wildlife etc. [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Elon Musk on Indian economy

खाड़ी संकट के बीच ईरान की एलन मस्क को धमकी, कहा- स्टारलिंक और X समेत अन्य वैध मिलिट्री टारगेट

पी. हरीश, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि

UN में भारत का पाकिस्तान को जवाब: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा

Explainer: युद्ध विराम के बावजूद अमेरिकी सेना ने ईरान के ‘केशम द्वीप’ पर क्यों की भारी बमबारी?

Suprime Court

3 महीने से ज्यादा नहीं रुकेगा फैसला, सुप्रीम Court ने हाई कोर्टों को दिया सख्त आदेश

पेनपा त्सेरिंग दलाई लामा का आशीर्वाद लेते हुए

पूज्य Dalai Lama की उपस्थिति में निर्वासित तिब्बती संसद के नेता बने पेनपा, चीन ने ​चिढ़कर कहा-‘यह हमारा आंतरिक मामला’​

राष्ट्रपति पुतिन

कीव पर बड़े हमले की तैयारी, रूस ने विदेशी नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने की दी चेतावनी

Load More

ताज़ा समाचार

समापन समारोह में शारीरिक करते प्रशिक्षणार्थी

‘परिवारों में धर्म, दर्शन और संस्कृति पर हो चर्चा’

मानसून से पहले ही लबालब भरने लगा भाखड़ा बांध, फिर भी पर्यावरणविद् चिंतित क्यों?

MP ATS busted saharapur terror suspect

सहारनपुर में पाकिस्तानी हैंडलर से लिंक वाला संदिग्ध आतंकी नईम अब्दुल्ला गिरफ्तार, MP ATS-UP ATS की संयुक्त कार्रवाई

जयशंकर (बाएं) ने रूबियो को फोन पर सुनाई खरी खरी (File Photo)

अमेरिकी झूठ पर Jaishankar का तीखा वार, अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों के मारे जाने पर Rubio को फोन पर सुनाई खरी खरी

IAF का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BJP सरकार के 2 वर्ष पूर्ण, 3 वर्षीय रोडमैप पेश; CM माझी ने केजी-पीजी तक मुफ्त शिक्षा और 10 किलो चावल योजना की घोषणा

World Highest Post Office in Hikkim

डिजिटल दौर में भी जिंदा है चिट्ठियों का एहसास, दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से भेजी जा रहीं पाती

स्वामी लक्ष्मणानंद हत्या न्यायिक जांच रिपोर्ट गायब होने से ओडिशा में प्राथमिकी दर्ज; भाजपा का नवीन पटनायक पर निशाना

US navy fourth ship attack news fake

खाड़ी में चौथे भारतीय जहाज पर हमले की खबर निकली फेक, MEA ने किया खंडन

IMA Passing out parade

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IMA पासिंग आउट परेड की समीक्षा, 9 महिला समेत 481 नए सैन्य अधिकारी बने

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies