उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में वर्ष 2025 के 26 सितम्बर को ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में हिंसा की गई थी। इस घटना का एक अभियुक्त गफ्फार खान तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने गफ्फार खान को उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर भड़की थी हिंसा: ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन के दौरान हुआ था भारी पथराव
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 के सितम्बर माह में मौलाना तौकीर रजा ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। उसके बाद बरेली जनपद के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुई थीं। इस हिंसा में पथराव किया गया था और पुलिस पर भी हमला किया गया था।
हिंसक घटना के बाद जब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू कि तो पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने 6 अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना में वांछित गफ्फार खां फरार चल रहा था। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर भड़की थी हिंसा: ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन के दौरान हुआ था भारी पथराव
बता दें कि गत फरवरी माह में शेरगढ़ तिराहे के पास पुलिस ने एक कार से कई पिस्तौल और कारतूस बरामद किया था। उस समय गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया था कि हथियार उत्तराखंड में पहुंचाया जा रहा था। इस पूछताछ में सितंबर माह में हुई घटना में प्रयोग किए गए असलहों के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी हुई थी। अब गफ्फार खान को किच्छा-रुद्रपुर रोड स्थित बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गफ्फार खान ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ अवैध हथियार के धंधे में शामिल था।
















