पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती चल रही है। इसके रुझान आने शुरू हो गए हैं और शुरुआती रुझानों में ही भाजपा ने टीएमसी को कड़ी टक्कर देना शुरू दिया है। अब तक आए 167 सीटों का रुझान आ चुका है। इसमें भाजपा 88 सीटों आगे चल रही है। इसके अलावा टीएमसी 72 साटों पर आगे चल रही है।
असम के क्या हैं हाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम में 55 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिसमें भाजपा शुरुआत से ही बढ़त बनाकर चल रही है। राज्य में भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, केरल की 140 सीटों में से 27 सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें से यूडीएफ 15 और बीजेपी और एलडीएफ 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

















