राहुल : कांग्रेस की आस की फांस
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राहुल : कांग्रेस की आस की फांस

राहुल गांधी अक्सर ऐसे बयान देते हैं कि वह सवालों में घिर ही जाते हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ में कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग करते हुए कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिए

Written byसुनील रायसुनील राय
Mar 24, 2026, 07:14 pm IST
in भारत, विश्लेषण
राहुल गांधी

राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मंत्री के पद पर राहुल गांधी और ‘गांधी परिवार’ को कोई भी बाहर का व्यक्ति बर्दाश्त नहीं है। राहुल गांधी 13 मार्च को लखनऊ आए थे। यहां आकर उन्होंने कांशीराम को याद किया। उन्होंने कहा, “कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे और वे इसलिए सफल हुए क्योंकि कांग्रेस उस समय अपना काम पूरी तरह से नहीं कर सकी थी। यदि कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों के लिए सही ढंग से काम किया होता, तो शायद कांशीराम जी को अलग राह नहीं चुननी पड़ती। यदि जवाहरलाल नेहरू आज जीवित होते, तो कांशीराम जी कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री होते।”

जब हुई थी किरकिरी

दरअसल, राहुल गांधी का मानना है कि जब भी केंद्र में सरकार बनी और प्रधानमंत्री गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को बनाया गया, तो उस दौर में उस प्रधानमंत्री ने ठीक से काम नहीं किया। राहुल गांधी ने इस बात को वर्ष 2007 में ही स्पष्ट कर दिया था, जब उन्होंने बड़े ही आक्रोश में मंच से कहा था, “अगर गांधी परिवार का कोई व्यक्ति होता तो बाबरी ढांचा कभी भी नहीं गिरता।” उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी की काफी फजीहत हुई। तुरंत कांग्रेस पार्टी की तरफ से बयान जारी किया गया कि यह राहुल गांधी का व्यक्तिगत बयान है। वर्ष 2007 में राहुल गांधी को सक्रिय राजनीति में आए हुए कुछ वर्ष ही हुए थे। कांग्रेस पार्टी ने सफाई देकर यह बताने की कोशिश की थी कि राहुल राजनीति में अभी नए हैं, इसलिए भावावेश में उन्होंने बयान दे दिया। मगर इतने वर्षों बाद भी राहुल के मन से यह कसक अभी निकली नहीं है। 13 मार्च को राहुल गांधी ने लखनऊ में फिर पूरी दृढ़ता से पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल को जमकर कोसा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1993 में समझौते के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने जब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा, तो सभी राजनीतिक दलों का समीकरण बिगाड़ दिया। उस दौर के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए। सपा-बसपा गठबंधन सत्ता में आया। इस बेमेल गठबंधन के सत्ता में आने के कुछ दिन बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। हर महीने की पहली तारीख को बसपा के पार्टी कार्यालय पर सरकार के कार्यों की समीक्षा होती थी और उसके बाद प्रदेश सरकार को कोई न कोई अल्टीमेटम दिया जाता था।

एक जून 1995 को बसपा की बैठक में समर्थन वापस ले लिया गया। स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती को सपाइयों ने घेर लिया था। मायावती ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या करने के इरादे से सपा के गुंडों ने गेस्ट हाउस को घेर लिया था। तभी से 2 जून 1995 को ‘गेस्ट हाउस कांड’ के नाम से जाना जाता है। प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के आदेश पर तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने मुलायम सरकार को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद 2 जून 1995 को मायावती भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बनी थीं। यह वही कार्यकाल है, जब पी. वी. नरसिम्हा राव केंद्र में प्रधानमंत्री थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के दिसंबर माह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने निगम बोध घाट पर अव्यवस्था का आरोप लगाया था। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस को आइना दिखाया। मनोहर राव ने कहा, “कांग्रेस को 20 साल पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पी. वी. नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया। यहां तक कि सोनिया गांधी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। कांग्रेस ने उनके लिए एक भी प्रतिमा नहीं बनवाई और न ही उन्हें भारत रत्न दिया। कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय तक के द्वार भी नहीं खोले।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हुआ, इसका दुख है। वे 10 साल प्रधानमंत्री रहे, वह पी. वी. नरसिम्हा राव की कैबिनेट में वित्त मंत्री थे। उस दौरान पी. वी. नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने गुरु-शिष्य की तरह काम किया और बहुत विकास किया। कांग्रेस के लोग भाजपा से शिकायत कर रहे हैं कि मनमोहन सिंह का ठीक तरह से अंतिम संस्कार नहीं किया गया। उन्हें पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि मनमोहन सिंह की सरकार में उनके गुरु पी. वी. नरसिम्हा राव को क्या सम्मान दिया गया था। दो गज जमीन तक अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में नहीं मिली। मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट माैजूद थी, लेकिन पी. वी. नरसिम्हा राव के समय कौन आया था? सोनिया गांधी हैदराबाद तो आ सकती थीं, लेकिन नहीं आईं।”

द्वेष का कारण

दरअसल, पी. वी. नरसिम्हा राव के प्रति दुर्भावना यूं ही नहीं है। राजीव गांधी की हत्या के बाद जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए, तो कांग्रेस सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर उभरी। उस समय यह समझा जा रहा था कि नारायण दत्त तिवारी को नेता चुना जाएगा, मगर अपने राजनीतिक करियर में जब उनके प्रधानमंत्री बनने का समय आया, तब वह अपनी लोकसभा सीट पर चुनाव हार गए थे, इसलिए पी. वी. नरसिम्हा राव को नेता चुना गया।
प्रधानमंत्री बनने के बाद पी. वी. नरसिम्हा राव ने सोनिया गांधी को राजनीति से दूर रखने के लिए बोफोर्स तोप घोटाले का बेहतर ढंग से राजनीतिक इस्तेमाल किया। ऐसा माना जाता है कि राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी बोफोर्स तोप घोटाले की जांच से डरी हुई थीं।

पी. वी. नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी के तौर-तरीकों का विरोध करते हुए गांधी परिवार के अत्यंत करीबी नारायण दत्त तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (तिवारी) का गठन किया था। उस समय के कुछ बड़े कांग्रेस के नेता भी पार्टी में शामिल हुए थे। बकायदा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस पार्टी का गठन किया गया था। कहा यह भी जाता है कि नारायण दत्त तिवारी ने सोनिया गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी को तोड़कर नई पार्टी बनाई थी।

वर्ष 1996 के चुनाव में 350 सीटों पर पार्टी ने चुनाव भी लड़ा था, मगर चुनाव परिणाम से साफ हो गया था कि जनता ने तिवारी कांग्रेस को नकार दिया। जानकार मानते हैं कि सोनिया गांधी यह देखना चाहती थीं कि जनता अगर तिवारी कांग्रेस को स्वीकार कर लेगी, तो उनके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी। मगर चुनाव में असफल होने के बाद उन्हें समझ में आया कि पुरानी वाली कांग्रेस में ही संघर्ष करके आगे बढ़ना पड़ेगा।
जैसे ही कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी के अनुकूल वातावरण बना और वे अध्यक्ष चुनी गईं, वर्ष 1998 में बेइज्जत करके सीताराम केसरी को कांग्रेस कार्यालय के बाहर कर दिया गया। जिन नेताओं ने कांग्रेस से बगावत करके तिवारी कांग्रेस बनाई थी, उन सभी नेताओं को वर्ष 2004 में केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया। नारायण दत्त तिवारी को राज्यपाल बनाया गया था। पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी में स्थापित होने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। वही टीस अभी भी रह-रहकर राहुल गांधी को परेशान कर रही है।

मायावती का तंज

लखनऊ में राहुल गांधी ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की। इस पर मायावती ने एक्स हैंडल पर लिखा “जैसा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने काफी वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहकर दलितों के मसीहा व भारतीय संविधान के मूल निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का कभी भी आदर-सम्मान नहीं किया और न ही उन्हें ‘भारत रत्न’ प्रदान किया।

भला फिर यह पार्टी अब मान्यवर कांशीराम को कैसे भारत रत्न देने की मांग कर सकती है। इसी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में अपनी सत्ता के रहते हुए कांशीराम के देहांत होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया, तथा न ही उस समय उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया।

इसी प्रकार दूसरी पार्टियों के हाथों में खेलकर दलित समाज के बने अनेक संगठन व पार्टियां आदि भी इनके नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं। खासकर कांग्रेस पार्टी से जरूर सजग रहें, जिसकी दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बहुजन समाज पार्टी बनानी पड़ी है।”

Topics: पाञ्चजन्य विशेषडॉ मनमोहन सिंहगेस्ट हाउस कांडबसपा संस्थापकतिवारी कांग्रेसराहुल गांधी“मायावतीसोनिया गांधीबोफोर्स घोटालाबाबरी ढांचा विध्वंस
सुनील राय
सुनील राय
ब्यूरो चीफ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को जकड़ा, संविधान को कैसे कुचला ? जानें सत्ता बचाने की पूरी कहानी

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

महान वीरांगना रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती: स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वालीं महान वीरांगना

नीट परीक्षार्थियों को गुमराह करने का खेल: राहुल गांधी के झूठ पर सरकार का पलटवार

Load More

ताज़ा समाचार

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies