आज के समय में पैन कार्ड (PAN Card) आधार कार्ड की तरह बहुत जरूरी हो गया है। बैंकिंग ट्रांजेक्शन, इनकम टैक्स, निवेश, नौकरी और अन्य कई कामों के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य है। अगर पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि या पता गलत लिखा है, तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं और कभी-कभी इसका इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे। इसलिए पैन कार्ड की जानकारी सही करवाना बहुत जरूरी है।
पैन कार्ड सुधारने के आसान स्टेप्स- पैन कार्ड की जानकारी बदलने के लिए आप एनएसडीएल (NSDL) या यूटीआईआईटीएसएल (UTIITSL) की वेबसाइट पर जा सकते हैं। अगर आप पहली बार वेबसाइट पर आए हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद या पहले से अकाउंट होने पर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको “Changes/Correction in PAN” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। अब आपको पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सही जानकारी भरना बहुत जरूरी है ताकि आगे कोई समस्या न आए। सारी जानकारी भरने के बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा। यह नंबर भविष्य में आपके आवेदन की स्टेटस देखने के काम आएगा। अब आपको यह चुनना होगा कि पैन कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी बदलनी है। जैसे नाम बदलना, जन्मतिथि, पता या फोटो अपडेट करना। सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। उदाहरण के लिए- नाम बदलने के लिए पहचान पत्र,जन्मतिथि बदलने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पता बदलने के लिए एड्रेस प्रूफ,फोटो बदलने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, सभी दस्तावेज साफ और सही फॉर्मेट में होने चाहिए। सभी जानकारी और दस्तावेज सही होने के बाद फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक कर लें आवेदन! नहीं तो PAN बनवाने में बढ़ेगी परेशानी
Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करें- फॉर्म सबमिट करने के बाद Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। यह स्लिप आपके आवेदन का प्रमाण है और इसके जरिए आप स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है, तो नजदीकी सीएससी (Common Service Center) सेंटर जा सकते हैं। वहां कर्मचारी आपका फॉर्म सही तरीके से भर देंगे। इस तरह आप आसानी से अपना पैन कार्ड अपडेट कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के बैंकिंग और अन्य जरूरी काम कर सकते हैं।













