सोचिए, आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर एक विमान उड़ रहा हो और अचानक कॉकपिट के अंदर ही ऐसी घटना हो जाए, जिससे विमान में बैठे 174 लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए। ऐसे वक्त में पायलट से सिर्फ उड़ान चलाने की नहीं, बल्कि अपनी सूझबूझ और हिम्मत से हर जिंदगी बचाने की उम्मीद होती है। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में ऐसा ही खौफनाक घटनाक्रम हुआ। इस दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और विमान को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच झड़प हुई। आरोप है कि ओमान के रहने वाले को-पायलट ने कैप्टन मछार पर चाकू से हमला किया और विमान के नियंत्रण में दखल देने की कोशिश की। इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने कुछ ही समय में करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई खो दी। बाद में यात्रियों और क्रू की मदद से स्थिति को काबू किया गया और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। कैप्टन स्मित मछार भारतीय नागरिक हैं और मुंबई से जुड़े हुए हैं। वह पहले स्पाइसजेट में काम कर चुके हैं और जून 2022 से फ्लाईदुबई के साथ हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उनके पास बोइंग 737 विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
पीएम मोदी ने बताया ‘हीरो’
Captain Smit Machchhar is a HERO.
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन मछार की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मछार ने साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया और यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
नेतन्याहू ने बताया सच्चा हीरो
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन मछार को सच्चा हीरो बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नेतन्याहू के मुताबिक, घायल होने के बावजूद मछार ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने का मौका मिला। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर कैप्टन मछार की बहादुरी की सराहना की है।
RSS ने भी सराहा साहस
Salute to Captain Smit Machchhar for his exceptional courage. His actions went beyond the call of duty, helping protect 170+ lives. He is a real HERO and the entire country is proud of him for his bravery and timely action. Wishing him speedy and total recovery.
Sunil Ambekar… pic.twitter.com/6DmwZGzXVC
— RSS (@RSSorg) October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि कैप्टन मछार को उनकी असाधारण हिम्मत के लिए सलाम है। उन्होंने कहा कि मछार ने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर काम किया और 170 से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद की।
















