शादी के बाद बहुत-सी महिलाएं अपने दस्तावेज़ों में पति का सरनेम जोड़ना या पुराना सरनेम बदलना चाहती हैं। खासकर आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम अपडेट करना जरूरी हो जाता है, क्योंकि यही दस्तावेज हर सरकारी और गैर-सरकारी काम में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होते हैं। अच्छी बात यह है कि अब यह काम घर बैठे, सिर्फ मोबाइल फोन की मदद से किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आधार और पैन कार्ड में नाम कैसे बदला जा सकता है। अगर आप शादी के बाद पैन कार्ड में अपना सरनेम बदलना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप यह प्रक्रिया NSDL या UTIITSL की वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकती हैं-
सबसे पहले NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Changes/Correction in PAN” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। ब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी कुछ बेसिक जानकारी भरनी होगी, जैसे- पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी। जानकारी भरने के बाद सबमिट करें। इसके बाद आपके मोबाइल या ई-मेल पर 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा। इसे संभालकर रखें। अब आपको यह चुनना होगा कि आप पैन कार्ड में कौन-सी जानकारी बदलना चाहती हैं। यहां नाम/सरनेम वाले विकल्प को चुनें और सही जानकारी भरें। इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे- पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि का प्रमाण, फोटो, शादी का प्रमाण (अगर मांगा जाए)। अब ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद Acknowledgement Slip डाउनलोड करना न भूलें। इसी स्लिप की मदद से आप बाद में पैन कार्ड अपडेट का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पैन कार्ड में पता नाम या मोबाइल नंबर कैसे बदलें? घर बैठे जानिए पूरा तरीका
आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें- आधार कार्ड में नाम या सरनेम बदलने की प्रक्रिया भी अब काफी आसान हो गई है। इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आधार में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। ऊपर नीली पट्टी में “My Aadhaar” पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालें और OTP से लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद आपको “Update Aadhaar” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब यहां “Name Update” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। अब नया नाम या सरनेम भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे- मैरिज सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, अन्य मांगा गया प्रमाण। इसके बाद आपको 50 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस भरनी होगी। यानी यह फीस वापस नहीं मिलेगी। सारी जानकारी और दस्तावेज़ ध्यान से चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। सबमिट करने के बाद आपको एक SRN नंबर (Service Request Number) मिलेगा। इस नंबर को जरूर नोट कर लें, क्योंकि इसी से आप स्टेटस चेक कर पाएंगी।














