महाराष्ट्र के पुणे शहर पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से सनातन धर्म में घर वापसी का मामला प्रकाश में आया है, जहां वर्ष 2019 में मिस इंडिया अर्थ रह चुकीं सायली सुर्वे ने इस्लाम को त्यागकर घर वापसी कर ली है। 4 बच्चों की मां सुर्वे ने अपने शौहर उद्योगपति आतिफ तासे पर इस्लामिक कन्वर्जन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लेकिन अब घर वापसी के बाद उनका नया नाम आद्या सुर्वे रखा गया है।
क्या है पूरा मामला
वर्ष 2019 में चिंचवड़ क्षेत्र की रहने वाली मॉडल सायली ने मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता। प्रसिद्धि बढ़ी और इसी के साथ सायली पर सेक्युलरिज्म का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मीरा-भायंदर के एक जाने-माने उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज यानि कि निकाह कर लिया। निकाह के साथ ही सायली ने इस्लाम कबूल किया और उनका नाम बदलकर ‘अलीजा आतिफ तासे’ रख दिया गया।
शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
सायली का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों में उनके साथ बर्ताव बदल गया। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन पर लगातार दबाव डाला गया कि वो इस्लाम को अच्छे से अपनाए। उनका आरोप है कि उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था। वो बताती हैं कि ये सब इतना तकलीफदेह था कि उन्हें हर रोज अपमान और जुल्म सहना पड़ता था।
चार बच्चों की वजह से सालों तक सहन किया
इस दौरान सायली के चार बच्चे हुए। उन्होंने बताया कि बच्चों की भलाई और उनकी परवरिश के लिए वो 10 साल तक इस रिश्ते में बनी रहीं। बच्चों के भविष्य की चिंता ने उन्हें बार-बार सहने पर मजबूर किया। वो कहती हैं कि बच्चों के लिए ही वो सब कुछ बर्दाश्त करती रहीं, चाहे कितनी भी तकलीफ क्यों न हो। कई बार जब बर्दास्त के बाहर हो गया तो पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
इसे भी पढ़ें: NCERT ने कक्षा की 8 किताब से ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ चैप्टर हटाया, सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी
कैसे हुई घर वापसी
सायली कहती हैं कि प्रताड़ना के बीच मैंने किसी तरह से हिंदू संगठनों से संपर्क किया। इन संगठनों ने उनकी मदद की और हाल ही में पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक खास कार्यक्रम हुआ। यहां वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और शुद्धिकरण की पूरी प्रक्रिया के बाद सायली ने फिर से सनातन धर्म अपनाया। अब उनका नाम ‘आद्या सुर्वे’ रखा गया है। एक वीडियो में वो हवन के सामने मंत्र पढ़ते और रस्में निभाते दिख रही हैं। सायली अब खुश हैं कि वो अपनी जड़ों में लौट आई हैं।
















