हरिद्वार । पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर हुई विशाल जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में ” विकल्प रहित संकल्प ” पुस्तक का विमोचन किया।
‘विकल्प रहित संकल्प’ पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषणों के संकलन पर आधारित गिरजा शंकर जोशी की पुस्तक ‘विकल्प रहित संकल्प’ का प्रकाशन बुक वर्ल्ड ने किया है।
सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन
आयोजन के दौरान राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
पुस्तक में सीएम धामी के महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन
पुस्तक के लेखक गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जब जब कोई ऐतिहासिक निर्णय लिए है तब तब उन्होंने कोई न कोई विशेष बात अपने भाषण में बोली है,उन सभी श्रेष्ठ कृतियों का संकलन इस पुस्तक में किया गया है ये एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।
वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह ने की पुस्तक की सराहना
वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह ने भी पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ये सीएम पुष्कर सिंह धामी भाषणों का शानदार संकलन है।

















