आज के डिजिटल दौर में भारत तेजी से कैशलेस इकॉनमी की ओर बढ़ रहा है। छोटे किराना स्टोर से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल, टैक्सी बुकिंग, फूड डिलीवरी और ऑनलाइन शॉपिंग तक लगभग हर जगह अब UPI से भुगतान करना आम बात हो चुकी है। लोगों की इसी बदलती आदत को देखते हुए डिजिटल पेमेंट कंपनियां लगातार अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित बनाने पर काम कर रही हैं। इसी कड़ी में PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है। अब UPI पेमेंट करते समय हर बार पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक की मदद से सीधे पेमेंट कर सकते हैं। इससे खासतौर पर छोटे-छोटे और रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
पिन के बिना फटाफट पेमेंट- अब तक किसी भी UPI पेमेंट के लिए पिन डालना जरूरी होता था, जो सुरक्षा के लिहाज से सही तो था, लेकिन दिन में कई बार छोटे अमाउंट के भुगतान के दौरान यह थोड़ा झंझट भरा लगता था। PhonePe का यह नया फीचर इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। इसके तहत यूजर 5000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन बिना पिन डाले कर सकते हैं। इन पेमेंट्स के लिए मोबाइल फोन का इनबिल्ट सिक्योरिटी सिस्टम जैसे फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस रिकग्निशन दूसरे ऑथेंटिकेशन फैक्टर के तौर पर काम करेगा। इसका मतलब यह है कि अब किराना खरीदने, दवा लेने, चाय-कॉफी का भुगतान करने या छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए सिर्फ एक टच या चेहरे की पहचान ही काफी होगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि पेमेंट का अनुभव भी पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट बन जाएगा।
यह भी पढ़ें- Pm Kisan 22th Installment Date: इन किसानों की अटक सकती है ₹2000 की राशि, तुरंत पूरे करें ये काम
बिना पिन, आसान और सुरक्षित UPI पेमेंट- हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए अब भी UPI पिन डालना अनिवार्य रखा गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत इस्तेमाल की संभावना कम से कम रहे। कंपनी का कहना है कि इस नए फीचर से यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। जिनके फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक का सपोर्ट मौजूद है, वे इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं। आने वाले समय में इसे iPhone यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।
कैसे करें यह फीचर एक्टिव- इस सुविधा को ऑन करना बेहद आसान है। सबसे पहले PhonePe ऐप खोलें। प्रोफाइल सेक्शन में जाएं। Manage Payments पर टैप करें। Biometric Pay चुनें और ऑन करें। पहली बार UPI पिन और बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद ₹5000 तक के पेमेंट के लिए बार-बार पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।

















