उत्तराखंड

अल्मोड़ा: मुस्लिम युवक सोहेल पर 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

भवाली के बाद अब अल्मोड़ा में एक मुस्लिम छात्र द्वारा हिंदू लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

अल्मोड़ा: भवाली के बाद अब अल्मोड़ा में एक मुस्लिम युवक सोहेल द्वारा हिंदू लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोहेल पर 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक शिकायत दर्ज की गई थी। मामला धौलादेवी ब्लॉक का है, जहां पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वे इलाज के लिए बाहर गए थे और उनकी गैरमौजूदगी में आरोपी युवक सोहेल ने उनकी बेटी के साथ रेप किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और मुंह खोलने पर तस्वीरें पब्लिक करने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपी सोहेल जोकि मुरादाबाद का निवासी है को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया गया है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले भवाली में एक टैक्सी चालक साहिल ने भी एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म किया था घटना के विरोध में बाजार बंद भी कराया गया था और उसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था।

Share