देहरादून: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नथुवावाला में शुक्रवार को देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति कर्तव्य की भावना के साथ ‘वंदे मातरम’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित लगभग 1,272 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य श्रीमान शिशुपाल सिंह रावत जी की योजना, निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर श्री आनंद चमलवन थे, जिनके अच्छे कोऑर्डिनेशन से प्रोग्राम का इंतजाम पूरा हुआ।
‘वंदे मातरम्’ से गूंजा स्कूल, विद्यार्थियों में जगा राष्ट्रभाव
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान संजय जी, प्रांत प्रचार प्रमुख, उत्तराखंड प्रांत ने राष्ट्रसेवा, राष्ट्रचेतना तथा ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमान यशवीर रावत जी, की उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. के. एस. रावत जी, प्रोफेसर, HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने संक्षिप्त उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट श्रीमान सुभाष चंद्र भट्ट जी ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रभावना, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्रीमान राजेंद्र रमोला जी, माननीय व्यवस्थापक श्रीमान प्रेम चमौला जी, माननीय सह-व्यवस्थापक श्रीमान अनूप सेमवाल जी, माननीय कोषाध्यक्ष श्रीमान नवीन रावत जी, प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य तथा नथुवावाला की पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल जी , मेजर महावीर सिंह रावत,सहित अन्य अतिथिगण एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय अध्यक्ष श्रीमान राजेंद्र रमोला जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगणों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
















