संघ शताब्दी समारोह : अल्मोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुत्व और राष्ट्रसेवा का भव्य संदेश
October 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तराखंड

संघ शताब्दी समारोह : अल्मोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुत्व और राष्ट्रसेवा का भव्य संदेश

अल्मोड़ा के पावन देवस्थल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बृहस्पति गिरी महाराज, डॉ. लक्ष्मण सिंह भोज और भावना मल्होत्रा ने हिंदुत्व, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और युवाओं की भूमिका पर ओजस्वी विचार रखे।

Written byउत्तराखंड ब्यूरोउत्तराखंड ब्यूरो — edited by Shivam Dixit
Feb 8, 2026, 05:07 pm IST
inउत्तराखंड

अल्मोड़ा जनपद के पावन देवस्थल मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, युवाओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत बृहस्पति गिरी महाराज (संरक्षक) ने हिंदुत्व विषय पर प्रेरक संबोधन देकर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।

हिंदुत्व पर बृहस्पति गिरी महाराज का प्रेरक संबोधन

बृहस्पति गिरी महाराज ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि हिंदुत्व किसी एक पंथ या वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की वह पद्धति है जिसमें समरसता, सेवा, संस्कार और सत्य समाहित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखते हुए सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं को समझें और आधुनिकता के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ें।

मुख्य वक्ताओं की सहभागिता

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. लक्ष्मण सिंह भोज एवं भावना मल्होत्रा ने विचार रखे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर डॉ. लक्ष्मण सिंह भोज का वक्तव्य

डॉ. लक्ष्मण सिंह भोज ने अपने विस्तृत वक्तव्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, उसकी स्थापना, उद्देश्य और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है। स्वयंसेवक समाज के हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा—में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। संघ ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है। डॉ. भोज ने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वयंसेवक भावना को अपनाकर समाज के लिए कार्य करें और अपने जीवन को राष्ट्रसेवा से जोड़ें।

भावना मल्होत्रा का ओजस्वी संबोधन

मुख्य वक्ता भावना मल्होत्रा ने अपने ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक संबोधन में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यबोध, स्व का बोध और आवाहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सामाजिक समरसता के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही सशक्त भारत की नींव है। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है और आज इसे फिर से जीवन में उतारने की आवश्यकता है। कुटुंब प्रबोधन पर उन्होंने कहा कि परिवार ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला है, जहां से व्यक्ति का चरित्र निर्माण होता है। नागरिक कर्तव्यबोध पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन ही सच्चे नागरिक की पहचान है। स्व का बोध पर उन्होंने आत्मचिंतन और आत्मगौरव की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

सकारात्मक संवाद और अनुशासित वातावरण

सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। विभिन्न सत्रों में समाज और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत रहा।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जोशी, जिला सेवा प्रमुख सुरेश कांडपाल, देवेंद्र सिंह नयाल, युवा प्रमुख प्रकाश बिष्ट, अमित साह, मंडल प्रमुख संजय बिष्ट, एकल अभियान से जुड़ी बहनें, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री वेद प्रकाश, अंजली शर्मा, गोकुल मेहता, सुनील बिष्ट, दिनेश बिष्ट, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सम्मेलन में साईं एकेडमी के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण प्रदान किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आयोजकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना देखकर भविष्य के प्रति आशा और विश्वास मजबूत होता है।

राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Topics: RSSराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघहिंदुत्वहिंदू समाजसामाजिक समरसताराष्ट्रसेवाअल्मोड़ा समाचारउत्तराखंड न्यूजसांस्कृतिक कार्यक्रमविराट हिंदू सम्मेलन
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

RSS Sunil Ambekar Praises Captain Smit Machhar Flydubai Flight Saved Panchjanya

“पूरे देश को गर्व है”: कैप्टन स्मित मछार के साहस पर बोले संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर- वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं

संघ पर लगे आरोपों से लेकर वंदे मातरम तक, श्री वी भागैय्या ने रखी अपनी बात

भारतीय किसान संघ के महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर पदाधिकारी।

‘हम भारत की नारियां वैभव लायेंगी’: दिल्ली में दिखा महिला किसानों का बुलंद हौसला, भारतीय किसान संघ ने किया सम्मान

‘कन्वर्जन हिंसा है, हम इसे सहन नहीं करेंगे; प्रेम, करुणा, तपस्या और शुचिता है- हिंदुत्व’

सुशासन संवाद मुबंई में बोलते वी भागैय्या जी

सुशासन संवाद मुंबई: विश्वबंधुत्व से विश्वगुरु तक, संघ का वैश्विक दृष्टिकोण और हिन्दुत्व का संदेश

RSS Senior Pracharak MA Krishnan Passes Away

RSS के वरिष्ठ प्रचारक एम.ए. कृष्णन का निधन: सरसंघचालक जी और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने दी श्रद्धांजलि!

Load More

ताज़ा समाचार

सड़क पर ब्रेकर बनाने के विवाद में RSS कार्यकर्ता की हत्या, दबंगों ने लाठी- डंडों से किया था हमला

नहीं टली ईरानी गायिका के कोड़े की सजा? आखिर क्यों?

Bharat Bhushan tiwari Fact check

Fact Check: फ्लाईदुबई में स्मित पर हमला करने वाले मुस्लिम को पॉयलट ने लगाए ‘डेथ टू अमेरिका’ के नारे

निशा उरांव

ईसाई मिशनरियों पर भड़कीं IRS अधिकारी निशा उरांव, कहा-‘सरना जनजातीय बिकाऊ नहीं….किसी की दलाली नहीं कर रही’

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत हरित ऊर्जा के क्षेत्र में द्रुत गति से बढ़ रहा आगे, इसके लिए क्या है जरूरी?

PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार के बातचीत का VIDEO देखिये

मोहम्मद दीपक

कोटद्वार में विवाद के बाद ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी के साथ बदसलूकी का मामला

‘आप भारतीय हैं साबित कीजिए, वरना बांग्लादेश डिपोर्टेशन जारी रहेगा’: कोलकाता हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा ?

जंतर-मंतर पर कॉकरोचों का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक, दिल्ली में धारा 163 लागू ; 11 मेट्रो स्टेशन बंद

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पुतिन ने PM मोदी को धन्यवाद दिया: कहा-वे यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए सक्रिय, उनके पास बेहतरीन आइडिया

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies