उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक प्राइमरी स्कूल में कुरान की आयत लिखे जाने का मामला सामने आया है। संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थाना अंतर्गत नगला पूर्वा गांव के प्राथमिक सरकारी स्कूल की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी हुई पाई गई। यह यह भी पाया गया कि स्कूल में लगी हुई महापुरुषों की फोटो को भी हटा दिया गया था। यह प्रकरण हिंदू संगठनों की जानकारी में आने के बाद विरोध दर्ज कराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा देवी और सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को निलंबित कर दिया।
हिंदू संगठनों को मिली सूचना के बाद हुआ विरोध
उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि नगला पूर्वा गांव के प्राथमिक स्कूल में कुरान की आयतें दीवार पर लिखी गई हैं। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री, भारत माता, मां सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरें को हटा दिया गया था। स्कूल की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गई थीं।
हिंदुत्व निष्ठ संगठनों ने बताया नियम विरुद्ध
हिंदूतत्व निष्ठ संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे नियम विरुद्ध बताया और कहा कि स्कूल में इस्लामिक जेहाद चलाया जा रहा है। विवाद बढ़ने की स्थिति में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत कराया। विहिप और बजरंग दल की ओर से तहरीर दी गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
बेसिक शिक्षा अधिकारी अल्का शर्मा का कहना है कि इस प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

















