हरियाणा के ऐतिहासिक नगर राखीगढ़ी में खुदाई में हजारों साल पुराने अवशेष सामने आ रहे हैं। पुराततत्वविदों को यहां से टीला, दो चूल्हे, खाना खाने की मेज और मृदभांड के टुकड़े मिले हैं, जिससे ये बात साबित हुई है कि केवल वर्तमान समय में ही नहीं हजारों वर्षों पर भी हमारे पूर्वज पूरी तरह से आधुनिक तरीके से खाने की मेज और चूल्हे का इस्तेमाल करते थे।
राखीगढ़ी में तीन टीलों की खुदाई से अब ये तस्वीर साफ होगी कि उस समय इस मेगा सिटी क्या स्वरूप होगा। राखीगढ़ी टीले की खुदाई लगातार इतिहास की परतें खुल रही हैं। खुदाई से मिले चूल्हा, बर्तनों के टुकड़े और खाने की मेज और पाटरी के टुकड़े मिले हैं। अब विभाग इसे कार्बन डेटिंग के लिए भेजेगा, ताकि इसकी वास्तविक उम्र का पता लगाया जा सके।
अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों साल पहले भी यहाँ लोग मिट्टी की ऐसी टेबल/मेज पर खाना खाते थे, ठीक वैसे ही जैसे आज हम डाइनिंग टेबल इस्तेमाल करते हैं।

















