आज भारत में एक नया राइडिंग ऐप Bharat Taxi शुरू होने जा रहा है। यह ऐप आम लोगों को कैब, बाइक टैक्सी और ऑटो जैसी सेवाएँ देने के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि आम लोग आसानी से और सस्ती कीमत में यात्रा कर सकें। भारत में यह ऐप Ola और Uber जैसे बड़े प्लेटफॉर्म का मुकाबला करेगा। इस ऐप का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। Bharat Taxi ऐप पहले से ही iPhone और Android स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। लॉन्चिंग का समय आज करीब 3 बजे रखा गया है। स्टोर पर ऐप की जानकारी में बताया गया है कि यह ऐप न केवल किफायती राइड देगा, बल्कि इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए फायदे भी हैं।
सुरक्षित और आसान ट्रैवल ऐप- इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। ऐप में SOS बटन का फीचर है। SOS बटन का काम यह है कि अगर कोई यूजर खतरे में हो तो वह एक क्लिक में मदद का मैसेज अपने भरोसेमंद लोगों को भेज सकता है। इसके लिए पहले सेटअप करना होगा और ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स को जोड़ना होगा। यह ऐप बहुत ही सिंपल और आसान है। यूजर इंटरफेस बहुत साफ-सुथरा है और इसे इस्तेमाल करना आसान है। ऐप में कई जगह एनिमेशन का उपयोग किया गया है। जैसे ही ऐप खोलते हैं, स्क्रीन पर “Jai Bharat” लिखा आता है। इसके बाद ऐप में कैब, टू-व्हीलर टैक्सी, ऑटो और मेट्रो टिकट बुकिंग के ऑप्शन दिखाई देते हैं।
Bharat Taxi की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कॉपरेटिव मॉडल पर आधारित है। कॉपरेटिव मॉडल का मतलब यह है कि ड्राइवर भी इस ऐप के हिस्सेदार होंगे। हर ड्राइवर, जिसे ऐप में सारथी कहा गया है, कंपनी में 5% हिस्सेदारी का मालिक होगा। इसका मतलब यह है कि ड्राइवर सिर्फ राइड का कमीशन देने पर निर्भर नहीं रहेंगे। बड़े प्लेटफॉर्म जैसे Uber और Ola में हर राइड से कमीशन लिया जाता है, लेकिन यहां ड्राइवर को इससे अलग फायदा मिलेगा। कई बार ड्राइवरों को इससे परेशानी होती है, क्योंकि कभी-कभी उन्हें राइड का पूरा पैसा नहीं मिलता। लेकिन Bharat Taxi में ड्राइवरों को रोजाना 30 रुपये की फीस देनी होगी ऐप इस्तेमाल करने के लिए। इस मॉडल में ड्राइवरों को लंबे समय में फायदा होगा और वे अपने हिस्से के मालिक बनेंगे। इसके अलावा, यह ऐप सुरक्षा और सुविधा पर भी ध्यान देता है। SOS बटन के अलावा, ऐप में राइड के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं।
Bharat Taxi ऐप की खासियत- Bharat Taxi ऐप की एक और खासियत है कि यह सभी प्रकार की यात्रा सेवाएँ प्रदान करता है। आप कैब के साथ-साथ टू-व्हीलर, ऑटो और मेट्रो टिकट भी इस ऐप से बुक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यूजर को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। सब कुछ एक ही ऐप में उपलब्ध है। कॉपरेटिव मॉडल की वजह से Bharat Taxi ऐप ड्राइवरों के लिए आकर्षक है। ड्राइवर अब केवल एक कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि ऐप का साझेदार बनेंगे। यह मॉडल बहुत हद तक Amul ब्रांड के तरीके से प्रेरित है, जहाँ हर सदस्य का हिस्सा होता है। इससे ड्राइवरों को अपने काम का अधिकार और सुरक्षा दोनों मिलते हैं।












